Assistant Professor Jobs: सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश ने प्रोफेसर और अन्य टीचिंग पदों पर भर्ती का नोटिस जारी किया है. कुल 25 पद भरे जाएंगे और आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन शुरू हो चुकी है. 27 मार्च से फॉर्म भरना शुरू हुआ है और 27 अप्रैल तक आवेदन किया जा सकता है.
इस भर्ती अभियान के जरिए प्रोफेसर के 6 पद, एसोसिएट प्रोफेसर के 7 पद और असिस्टेंट प्रोफेसर के 12 पद भरे जाएंगे। यानि ये भर्ती अभियान कुल मिलाकर 25 पदों को भरने के लिए चल रहा है.
सबसे पहले सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. होमपेज पर दिए गए एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें. उम्मीदवार पहले रजिस्ट्रेशन करें.
रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करें. फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें. जरूरी दस्तावेज सही साइज में अपलोड करें. आवेदन शुल्क जमा करें और फॉर्म सबमिट कर दें.
News Ghanti पर प्रकाशित सभी समाचार, लेख और जानकारियाँ केवल सामान्य सूचना एवं जन-जागरूकता के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम जानकारी की सटीकता सुनिश्चित करने का प्रयास करते हैं, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की कोई गारंटी नहीं देते। वेबसाइट पर प्रकाशित विचार लेखकों के व्यक्तिगत हैं। किसी भी जानकारी के उपयोग से होने वाली हानि के लिए News Ghanti उत्तरदायी नहीं होगा।