Iran US War: ईरान ने पाकिस्तान की मध्यस्थता और ट्रंप की शर्तों को ठुकराया, लाज बचाने में जुटे मुनीर और शरीफ
थकान और कमजोरी- हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक एनीमिया की वजह से थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शरीर में जब खून की कमी पैदा हो जाती है, तो एनर्जी की कमी भी महसूस हो सकती है। हालांकि, थकान और कमजोरी के अलावा एनीमिया के कुछ दूसरे लक्षण भी होते हैं। एनीमिया के कुछ दूसरे लक्षणों के बारे में भी जान लेते हैं।
एनीमिया के लक्षण- थकान और कमजोरी के अलावा त्वचा का पीला पड़ना और सांस फूलना, इस तरह के लक्षण भी महसूस हो सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि चक्कर आना और दिल की धड़कन तेज होना भी एनीमिया की तरफ इशारा कर सकता है। इसके अलावा खून की कमी के कारण हाथ और पैर ठंडे हो सकते हैं। इस तरह के लक्षण एक साथ दिखाई देने पर आपको तुरंत सावधान हो जाना चाहिए और डॉक्टर से अपनी जांच करवा लेनी चाहिए।
Gujarat Titans vs Rajasthan Royals: स्टार खिलाड़ियों की टक्कर, गिल बनाम आर्चर पर रहेंगी सबकी नजरें
खून की कमी को दूर करने के लिए क्या खाएं- अगर आप खून की कमी को दूर करना चाहते हैं, तो आपको रोज चुकंदर-गाजर का जूस पीना शुरू कर देना चाहिए। खून की कमी से छुटकारा पाने के लिए अनार का सेवन करने की सलाह भी दी जाती है। मुनक्का, खजूर और पालक जैसे सुपरफूड्स को भी एनीमिया होने पर कंज्यूम किया जा सकता है। आयुर्वेद के मुताबिक एनीमिया से जूझ रहे मरीजों के लिए गुड़-चना और मोरिंगा के पत्ते भी फायदेमंद साबित हो सकते हैं।