Aaj Ka Rashifal 5 April 2026: 5 अप्रैल 2026 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल
दिल्ली में सुबह-सुबह बारिश
दिल्ली-एनसीआर में आज संडे की अल सुबह बारिश ने गजब माहौल बना दिया है. रात के अंधेरे में तेज हवाओं के साथ कई इलाकों में बारिश ने दिन निकलने से पहले ही मौसम सुहाना कर दिया था. बारिश का असर ये रहा कि अब दिल्ली-एनसीआर में बादलों का डेरा है और आगे भी मौसम बदल सकता है. आज अधिकतम तापमान 31-33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17-19 डिग्री पर रहेगा. 7 अप्रैल को फिर एक बार मौसम पलटी मारेगा और तेज हवाओं के साथ गरज-चमक के साथ बारिश दस्तक दे सकती है. 8 अप्रैल को भी ऐसा ही मौसम रहेगा. 6 से 10 अप्रैल के बीच अधिकतम तापमान 34 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 16-18 डिग्री रहेगा.
दिल्ली से सटे राज्यों का हाल
दिल्ली से सटे राज्यों पंजाब-हरियाणा की बात करें तो आज इन दो राज्यों में भी बारिश, आंधी के साथ गरज-चमक और ओले पड़ने की भी संभावना है. 5 और 6 अप्रैल को मौसम सामान्य रहेगा. 7 अप्रैल से मौसम फिर अपनी चाल बदलेगा और 8 अप्रैल तक बारिश-आंधी के साथ तेज हवाओं का एक और दौर देखने को मिलेगा.
पहाड़ी राज्यों का हाल जानिए
पहाड़ी राज्यों की बात करें तो जम्मू-कश्मीर लद्दाख के साथ हिमाचल और उत्तराखंड में भी कमोबेश ऐसी ही स्थिति रहने वाली है. इन राज्यों में 6 अप्रैल से 10 अप्रैल तक बारिश-आंधी, गरज-चमक के कई दौर देखने को मिलेंगे.हिमाचल और उत्तराखंड में तो बर्फबारी भी खूब पड़ रही है. इसने वहां आने वाले पर्यटकों के तो मजे करा दिए हैं.
Iran US War: ईरान ने पाकिस्तान की मध्यस्थता और ट्रंप की शर्तों को ठुकराया, लाज बचाने में जुटे मुनीर और शरीफ
यूपी-राजस्थान में कैसा है मौसम?
उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में भी बारिश के साथ ओले गिरे हैं. मौसम विभाग की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ का असर प्रदेश में 8 अप्रैल तक बना रह सकता है. दिनभर आसमान में बादल छाने के साथ बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. पूर्वी और पश्चिमी यूपी में भी 7 अप्रैल के बाद मौसम पलटेगा और गरज-चमक के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है.राजस्थान में भी मौसम के इस बदले रुख ने किसानों का नुकसान करा दिया है. 6 अप्रैल से 10 अप्रैल तक गरज-चमक और बारिश का दौर देखने को मिलेगा.
मध्य प्रदेश में भी आंधी बारिश के साथ आसमान से बरसे ओलों ने भारी नुकसान करा दिया है. मौसम विभाग ने भोपाल,ग्वालियर और सागर समेत 39 से अधिक जिलों में अलर्ट जारी किया है और यह सिलसिला 7 अप्रैल तक जारी रहेगा.