IPL 2026 Points Table: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में अब तक लीग स्टेज के 9 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसके बाद अंकतालिका की स्थिति को देखा जाए तो उसमें राजस्थान रॉयल्स की टीम टॉप पर काबिज है। राजस्थान रॉयल्स ने इस सीजन में अपना दूसरा मुकाबला 4 अप्रैल को गुजरात टाइटंस की टीम के खिलाफ खेला जिसे वह 6 रनों से अपने नाम करने में कामयाब रहे। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 210 रनों का स्कोर बनाया था, जिसका पीछा करते हुए गुजरात टाइटंस की टीम 204 रनों के स्कोर तक ही पहुंचने में कामयाब हो सकी। राजस्थान रॉयल्स अब 2 मैचों में चार अंकों के साथ प्वाइंट्स टेबल में पहले नंबर पर है, जिसमें उनके नेट रनरेट को देखा जाए तो वह 2.233 का है।
दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के भी 4 अंक, मुंबई पहुंची छठे नंबर पर
आईपीएल 2026 की अंकतालिका में बाकी टीमों की स्थिति को देखा जाए तो उसमें दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के भी 2-2 मैचों के बाद 4-4 अंक हैं। इसमें दिल्ली कैपिटल्स का नेट रनरेट 1.170 का है तो वहीं पंजाब किंग्स के नेट रनरेट को लेकर बात की जाए तो वह 0.637 का है। डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु जिन्होंने अब तक इस सीजन में सिर्फ एक मुकाबला खेला है वह प्वाइंट्स टेबल में 2 अंकों के साथ चौथे नंबर पर हैं और उनका नेट रनरेट 2.907 का है। मुंबई इंडियंस की टीम जिनको दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हुए मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा वह प्वाइंट्स टेबल में अब 2 मैचों में दो अंकों के साथ छठे नंबर पर पहुंच गए हैं और उनका नेट रनरेट -0.206 का है। इसके अलावा पांचवें नंबर पर सनराइजर्स हैदराबाद की टीम है जिन्होंने अब तक 2 मैच खेले हैं और उनके भी 2 अंक है और उनका नेट रनरेट 0.469 का है।
प्वाइंट्स टेबल में गुजरात टाइटंस की टीम अब 2 मैचों में लगातार दो हार के बाद 7वें नंबर पर पहुंच गई है और उनका नेट रनरेट -0.424 का है। इसके बाद 8वें नंबर पर लखनऊ सुपर जाएंट्स, जबकि 9वें नंबर पर कोलकाता नाइट राइडर्स और अंतिम पायदान पर चेन्नई सुपर किंग्स की टीम है। इसमें इन सभी का अभी अंकों का खाता नहीं खुल सका है। ऐसे में इन टीमों के लिए आईपीएल के इस सीजन में आगे की राह बिल्कुल भी आसान नहीं रहने वाली है।
News Ghanti पर प्रकाशित सभी समाचार, लेख और जानकारियाँ केवल सामान्य सूचना एवं जन-जागरूकता के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम जानकारी की सटीकता सुनिश्चित करने का प्रयास करते हैं, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की कोई गारंटी नहीं देते। वेबसाइट पर प्रकाशित विचार लेखकों के व्यक्तिगत हैं। किसी भी जानकारी के उपयोग से होने वाली हानि के लिए News Ghanti उत्तरदायी नहीं होगा।