इस मैच के बाद का नजारा और भी खास था, जब विराट कोहली ने सूर्यवंशी की कैप पर ऑटोग्राफ देते हुए लिखा- डियर वैभव, वेल डन। यह छोटा सा मैसेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गया। राजस्थान रॉयल्स ने एक्स पर वैभव सूर्यवंशी और उनकी कैप का वीडियो शेयर किया है।
Chhattisgarh : बस्तर में माओवादियों की उलटी गिनती शुरू, आत्मसमर्पण की आखिरी चेतावनी के बाद भी 5 अंडरग्राउंड
4 मैचों में ठोके 200 रन
सूर्यवंशी की इस पारी में 8 चौके और 7 छक्के शामिल थे। उन्होंने सिर्फ 4 मैचों में 200 रन पूरे कर लिए हैं और इसी शानदार प्रदर्शन के दम पर उन्होंने IPL 2026 की ऑरेंज कैप भी अपने नाम कर ली है। इतनी कम उम्र में इस तरह का प्रदर्शन उन्हें एक खास खिलाड़ी बनाता है। उन्हें इस मैच में ध्रुव जुरेल का शानदार साथ मिला, जिन्होंने 43 गेंदों में नाबाद 81 रन बनाकर टीम को जीत तक पहुंचाया। सूर्यवंशी ने टीम को तेज शुरुआत दिलाई, जिससे राजस्थान के लिए लक्ष्य हासिल करना आसान हो गया।
Mahtari Vandana Yojana : महतारी वंदन योजना लाभार्थियों के लिए बड़ी अपडेट, इस तारीख तक पूरा करें ये जरूरी काम, वरना अटक सकती है किस्त
कप्तान ने वैभव की जमकर की तारीफ
राजस्थान की लगातार चौथी जीत के बाद कप्तान रियान पराग ने वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि सूर्यवंशी सिर्फ मैदान पर ही नहीं, बल्कि ड्रेसिंग रूम में भी सभी के चहेते हैं। टीम यह सुनिश्चित करती है कि वह खेल का आनंद लें और उसी तरह शानदार प्रदर्शन करते रहें। वैभव सूर्यवंशी ने साल 2025 में IPL में अपना डेब्यू किया था। पिछले सीजन वैभव ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से सभी को हैरान कर दिया था। इस सीजन भी 15 साल के वैभव बल्ले से कहर बरपा रहे हैं।