Asha Bhosle passes away: ‘अभी न जाओ छोड़कर…’, आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
अलग-अलग विभागों में होंगे पद
इस भर्ती में अलग-अलग विभागों में पद दिए जाएंगे जैसे आईटी, क्रेडिट, फाइनेंस, रिस्क मैनेजमेंट, वेल्थ मैनेजमेंट, एचआर, मार्केटिंग, सिक्योरिटी, सिविल इंजीनियरिंग, आर्किटेक्चर आदि. इन सभी अलग-अलग विभागों के लिए शैक्षणिक योग्यता भी अलग-अलग है, ताकि सही पद के लिए सही उम्मीदवार का चयन किया जा सके. इस भर्ती में Technical और Non-technical दोनों प्रकार के पद शामिल हैं
योग्यता और वेतन
- इन पदों के लिए आपकी उम्र 22 से 45 वर्ष होनी चाहिए.
- आईटी पदों के लिए उम्मीदवार के पास BE/BTech (कंप्यूटर साइंस, आईटी या इलेक्ट्रॉनिक्स), MCA या NIELIT ‘B’ लेवल की डिग्री होनी चाहिए.
- क्रेडिट और फाइनेंस पदों के लिए CA, MBA (Finance), ICWA या CFA जैसी प्रोफेशनल योग्यता जरूरी है.
- सिविल इंजीनियरिंग और आर्किटेक्चर जैसे पदों के लिए संबंधित डिग्री और आवश्यक रजिस्ट्रेशन जरूरी है.
- चुने गए उम्मीदवारों को स्केल के अनुसार काफी अच्छा वेतन दिया जाएगा, साथ ही अन्य बैंकिंग भत्ते भी मिलेंगे-
- स्केल I (असिस्टेंट मैनेजर): 48480 रुपए से 85920 रुपए तक
- स्केल II (मैनेजर): 64820 रुपए से 93960 रुपए तक
- स्केल III (सीनियर मैनेजर): 85920 रुपए से 105280 रुपए तक
राजधानी में ट्रैफिक जाम से राहत की बड़ी योजना, 11 किमी लंबे रिंग रोड-5 का होगा निर्माण, दो चरणों में काम पूरा होगा
आवेदन की प्रक्रिया
उम्मीदवारों को इंडियन बैंक की आधिकारिक वेबसाइट indianbank.bank.in पर जाकर आवेदन करना होगा. आप बैंक की साइट पर इस भर्ती का नोटिफिकेशन देख सकते हैं और उसे ध्यान से पढ़ें, क्योंकि उसमें इस भर्ती से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी दी गई है. आवेदन शुल्क General, EWS, OBC वर्ग के लिए 1000 रुपए है, जबकि SC, ST और PWD के लिए 175 रुपए है. इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को सबसे पहले प्रोबेशन पीरियड पूरा करना होगा. कुछ पदों पर बॉन्ड नियम भी लागू हैं, जिसमें यदि आप समय से पहले नौकरी छोड़ते हैं तो आपको बॉन्ड राशि देनी होगी.