यह मौका उन युवाओं के लिए खास है, जो देश की सेवा के साथ एक मजबूत करियर बनाना चाहते हैं. सामान्य कॉन्स्टेबल पदों के लिए उम्मीदवार की आयु 1 जनवरी 2026 को 21 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए. यानी उम्मीदवार का जन्म 2 जनवरी 1999 से पहले और 1 जनवरी 2005 के बाद नहीं होना चाहिए. वहीं, कुछ ट्रेड पदों जैसे मोटर मैकेनिक, मोची, बढ़ई, दर्जी, बैंड, माली, बुगलर, पेंटर, रसोइया, नाई, धोबी, वाटर कैरियर, सफाई कर्मी, राजमिस्त्री, प्लंबर और इलेक्ट्रीशियन के लिए आयु सीमा 18 से 23 वर्ष तय की गई है. इन पदों के लिए जन्म तिथि 2 जनवरी 2003 से पहले और 1 जनवरी 2008 के बाद नहीं होनी चाहिए.
OPD Registration में बड़ा बदलाव, अब ABHA ID हुई अनिवार्य, अस्पतालों में मरीजों की बढ़ी मुश्किलें
चयन प्रक्रिया कैसी होगी?
इस भर्ती में चयन कई चरणों में होगा, ताकि योग्य और फिट उम्मीदवार ही आगे बढ़ें. चयन प्रक्रिया में शामिल हैं:
- शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)
- शारीरिक माप परीक्षा (PST)
- कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)
- ट्रेड/स्किल टेस्ट
- दस्तावेज़ सत्यापन (DV)
- मेडिकल परीक्षा (DME/RME)
PET और PST आधुनिक डिजिटल उपकरणों और RFID तकनीक से कराए जाएंगे, जिससे पूरी प्रक्रिया पारदर्शी रहे. जो उम्मीदवार PET और PST में सफल होंगे, उन्हें CBT परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा.
आवेदन शुल्क कितना है?
सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों को प्रति पद 100 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा. वहीं, एससी, एसटी, सभी वर्ग की महिला उम्मीदवारों और पूर्व सैनिकों को शुल्क से छूट दी गई है. शुल्क का भुगतान BHIM, UPI, नेट बैंकिंग, डेबिट/क्रेडिट कार्ड या CSC वॉलेट के माध्यम से ऑनलाइन किया जा सकता है.
Free Trade LPG: प्रवासी श्रमिकों के लिए बड़ी सौगात, अब मात्र 5 किलो एलपीजी कनेक्शन आसानी से उपलब्ध होगा
कैसे करें आवेदन?
स्टेप 1: आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले सीआरपीएफ की आधिकारिक वेबसाइट rect.crpf.gov.in पर जाएं.
स्टेप 2: इसके बाद उम्मीदवार कॉन्स्टेबल भर्ती के लिंक पर क्लिक करें.
स्टेप 3: फिर अपनी जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन करें.
स्टेप 4: इसके बाद उम्मीदवार जरूरी दस्तावेज अपलोड करें.
स्टेप 5: इसके बाद उम्मीदवार आवेदन शुल्क जमा करें.
स्टेप 6: अब उम्मीदवार फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंट अपने पास रखें.