अस्पताल में इलाज के दौरान एक और मजदूरों की मौत हो गई, जिससे मृतकों की संख्या 14 पहुंच गई है. अब तक 26 से अधिक घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जिनमें कई की हालत गंभीर बनी हुई है. जानकारी के अनुसार, यह भीषण हादसा मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे डभरा थाना क्षेत्र के ग्राम सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में हुआ, जहां अचानक बॉयलर फटने से जोरदार विस्फोट हुआ. विस्फोट के बाद प्लांट परिसर में अफरा-तफरी मच गई और कई मजदूर इसकी चपेट में आ गए.
Weather Update: मध्य प्रदेश समेत 11 राज्यों में लू का अलर्ट, दिल्ली-यूपी-बिहार में पारा 40 के पार; इन जगहों पर बारिश के आसार
परिजनों का हंगामा
घटना के बाद प्लांट के बाहर परिजनों और मजदूरों का गुस्सा फूट पड़ा. आक्रोशित लोगों ने एम्बुलेंस को रोकते हुए घायलों को दिखाने की मांग की और जमकर नारेबाजी की. स्थिति को देखते हुए प्लांट का मुख्य गेट बंद कर दिया गया और मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया.
Aaj Ka Rashifal 15 April 2026 : प्रदोष व्रत और मासिक शिवरात्रि का संयोग, इन 5 राशियों पर रहेगी महादेव की विशेष कृपा; मेष से मीन राशि तक जुड़ी भविष्यवाणी पढ़ें
मुख्यमंत्री साय ने की मुआवजे की घोषणा
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि वेदांता पावर प्लांट में हुई दुर्घटना अत्यंत दुःखद और पीड़ादायक है. इस हादसे में अपने परिजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति उन्होंने गहरी संवेदना व्यक्त की है. उन्होंने घोषणा की कि मृतक श्रमिकों के परिजनों को 5 लाख रुपये की सहायता राशि तथा घायलों को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी, ताकि उन्हें तत्काल राहत और संबल मिल सके. सभी घायलों के समुचित एवं निःशुल्क उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं. उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना भी की है.