Rajasthan News : PG मेडिकल एडमिशन पर हाईकोर्ट का अहम फैसला – दूसरे राज्यों के SC, ST, OBC छात्रों को राजस्थान में नहीं मिलेगा आरक्षण
वॉइस असिस्टेंट- मॉडर्न स्मार्टफोन्स में वॉइस असिस्टेंट का फीचर आम हो गया है, लेकिन इसे ज्यादातर लोग यूज नहीं करते हैं. वॉइस असिस्टेंट की मदद से आप अपने फोन को बिना टच किए ऑपरेट कर सकते हैं. साथ ही आप इससे अपने सवालों के जवाब पा सकते हैं और किसी भी दूसरी भाषा को अपनी भाषा में ट्रांसलेट कर सकते हैं. इससे फोन के बाकी फीचर्स को एक्सेस करना भी आसान हो जाता है और आपको कुछ भी टाइप करने की जरूरत नहीं पड़ती.
डू नोट डिस्टर्ब – अगर आप पूरे दिन सोशल मीडिया नोटिफिकेशन और मैसेजेज से परेशान हो गए हैं तो यह फीचर आपको राहत दिला सकता है. अगर आप पढ़ाई या कोई दूसरा काम करना चाहते हैं और यह सोच रहे हैं कि आपका फोन आपको डिस्टर्ब न करें तो इस फीचर को इनेबल कर लें. इसके बाद फोन पर कोई नोटिफिकेशन या कोई दूसरा अलर्ट आपको परेशान नहीं करेगा.
स्प्लिट स्क्रीन – अगर आपको मल्टीटास्किंग करनी है तो यह फीचर बड़े काम है. एंड्रॉयड स्मार्टफोन में मिलने वाला यह फीचर न सिर्फ आपका समय बचाता है बल्कि कॉपी-पेस्टिंग जैसे कई फीचर्स को आसान भी कर देता है. इसका फायदा यह है कि आप मैच देखते-देखते मैसेजिंग ऐप्स के जरिए अपने दोस्तों से चैटिंग भी कर सकते हैं. हालांकि, आईफोन में ऐसा कोई फीचर नहीं मिलता है.
राजस्थान में ‘सार्थक नाम अभियान’ की शुरुआत, स्कूल रिकॉर्ड से हटेंगे अटपटे और घरेलू नाम
स्क्रीन टाइम आउट – अगर आप उन लोगों में हैं, जो पूरे दिन काम में उलझे रहते हैं या एक से ज्यादा डिवाइस यूज करते हैं तो यह फीचर आपके काम आ सकता है. स्क्रीन टाइम आउट में आप सेटिंग में जाकर टाइम लिमिट सेट कर सकते हैं, जिसके बाद आपका फोन अपने आप बंद हो जाएगा. इससे बैटरी बचाने में मदद मिलती है और फोन को गलती से छूने पर कोई प्रोग्राम ट्रिगर नहीं होता.