Rajasthan News : जयपुर से कोलकाता के लिए आज से दौड़ेगी वीकली स्पेशल ट्रेन, वंदे भारत समेत कई ट्रेनों के रूट में बदलाव
सही टेंपरेचर सेट करना है जरूरी
एसी यूज करते समय बिजली बचाने के लिए उसकी सही टेंपरेचर सेट करना जरूरी है. एसी यूज करते समय टेंपरेचर को 24 डिग्री पर रखने की सलाह दी जाती है. अगर आप इससे कम टेंपरेचर सेट कर लेते हैं तो कूलिंग के लिए कंप्रेशर को ज्यादा काम करना पड़ेगा, जिससे ज्यादा बिजली की खपत होगी.
एसी फिल्टर को रखें साफ
एसी के फिल्टर साफ होने जरूरी है. अगर इनमें धूल-मिट्टी जम गई है तो इससे एयरफ्लो ब्लॉक हो जाएगा और एसी को ज्यादा काम करना पड़ेगा. ऐसा होने से कूलिंग प्रोसेस भी स्लो हो जाएगी और बिजली की खपत भी बढ़ेगी. इसलिए एसी के फिल्टर को नियमित तौर पर साफ करते रहें. अगर आप ज्यादा धूल-मिट्टी वाली जगहों पर रहते हैं तो हर दूसरे हफ्ते फिल्टर साफ कर लें.
कमरे को रखें पूरी तरह बंद
अगर आपका कमरा पूरी तरह बंद नहीं है तो एसी की कूलिंग काम नहीं करेगी. इसके लिए दरवाजे और खिड़कियां पूरी तरह बंद रखें. अगर आपके कमरे में सीधी धूप आती है तो खिड़कियों पर मोटे पर्दे इस्तेमाल करें. इससे रूम का टेंपरेचर ज्यादा नहीं होगा और एसी कम समय में आपके रूम को कूल कर पाएगी. इससे बिजली की बचत होगी.
स्मार्ट फीचर्स भी करेंगे मदद
मॉडर्न एसी में स्लीप मोड, टाइमर और इको मोड समेत कई स्मार्ट फीचर्स आते हैं. ये यूज के हिसाब से एसी की सेटिंग को अपने आप एडजस्ट कर लेते हैं. इससे एसी एफिशिएंटली काम करते रहता है. आप इनका इस्तेमाल कर भी बेहतर कूलिंग पा और बिजली की खपत को कम कर सकते हैं.
राजस्थान में शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला: 4 किताबें बैन, 9वीं-12वीं के इतिहास के सिलेबस में बड़ा बदलाव
एसी की सर्विस करवाना भी है जरूरी
हर सीजन से पहले एसी की सर्विस करवा लेना जरूरी है. इसमें टेक्नीशियन एसी का गैस लेवल और दूसरे पार्ट्स की जांच करता है. अगर किसी पार्ट में कोई गड़बड़ दिखे तो उसे चेंज करवा लें. इससे एसी लंबे समय तक बिना कोई परेशानी दिए काम करता रहेगा.