JEE Main 2026 Final Answer Key : देशभर के लाखों छात्रों का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने JEE Main 2026 Session 2 की फाइनल आंसर की जारी कर दी है. परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं. इसके अलावा रिजल्ट जारी होते ही वेबसाइट पर छात्रों की भीड़ बढ़ गई है, इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे धैर्य रखें और सही तरीके से लॉगिन कर अपना परिणाम देखें. JEE Main देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं में से एक है. हर साल लाखों छात्र इस परीक्षा के जरिए देश के प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थानों में दाखिले का सपना देखते हैं.
NTA ने रिजल्ट के साथ ऑल इंडिया रैंक (AIR) भी जारी कर दी है. यह रैंक छात्रों के लिए बेहद अहम है, क्योंकि इसी के आधार पर आगे JoSAA काउंसलिंग और इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिले की प्रक्रिया होगी.
फाइनल आंसर की के आधार पर बना रिजल्ट
छात्रों द्वारा आंसर की पर दर्ज कराई गई आपत्तियों की समीक्षा के बाद NTA ने फाइनल आंसर की तैयार की और उसी के आधार पर यह रिजल्ट जारी किया गया है. यानी अब जो स्कोर दिख रहा है, वही अंतिम माना जाएगा.
वेबसाइट स्लो हो तो क्या करें?
रिजल्ट जारी होते ही लाखों छात्र एक साथ वेबसाइट पर लॉगिन कर रहे हैं, जिससे सर्वर धीमा हो सकता है. अगर वेबसाइट खुलने में दिक्कत हो रही है, तो घबराएं नहीं. कुछ समय बाद दोबारा प्रयास करें. ध्यान रखें कि रिजल्ट केवल आधिकारिक वेबसाइट पर ही देखें और किसी अफवाह पर भरोसा न करें.
News Ghanti पर प्रकाशित सभी समाचार, लेख और जानकारियाँ केवल सामान्य सूचना एवं जन-जागरूकता के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम जानकारी की सटीकता सुनिश्चित करने का प्रयास करते हैं, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की कोई गारंटी नहीं देते। वेबसाइट पर प्रकाशित विचार लेखकों के व्यक्तिगत हैं। किसी भी जानकारी के उपयोग से होने वाली हानि के लिए News Ghanti उत्तरदायी नहीं होगा।