Super Dadi Of Rajasthan: 93 साल की ‘सुपर दादी’ का कमाल… घाघरा-चोली में ट्रैक पर दौड़कर जीते 3 गोल्ड
अगले सात दिनों तक कैसा रहेगा मौसम
- पश्चिम हिमालय में 27 अप्रैल तक तापमान में ज्यादा परिवर्तन नहीं होगा। उसके बाद 2 से 3 डिग्री की गिरावट होगी।
- उत्तर पश्चिम भारत में 27 अप्रैल तक तापमान में ज्यादा परिवर्तन नहीं होगा। उसके बाद 2 से 4 डिग्री सेंटीग्रेड तक गिरावट होगी।
- पूर्व भारत में 26 अप्रैल तक तापमान का ज्यादा परिवर्तन नहीं होगा। उसके बाद 3 से 4 डिग्री तक गिरने की संभावना है।
- उत्तर पूर्व भारत में 27 अप्रैल तक तापमान 3 से 6 डिग्री तक बढ़ेगा। उसके बाद ज्यादा परिवर्तन नहीं होगा।
- महाराष्ट्र में 25 अप्रैल तक तापमान में ज्यादा परिवर्तन नहीं होगा। उसके बाद 2 से 4° तक गिरावट आएगी।
- गुजरात में 26 अप्रैल तक तापमान 2 से 3° तक बढ़ेगा। इसके बाद 2 से 4° तक गिरावट होगी।
- देश की बचे हुए भागों में तापमान में ज्यादा परिवर्तन नहीं होगा।
उत्तर प्रदेश और हरियाणा में लू का अलर्ट
मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल में तूफान और भारी वर्षा की चेतावनी देते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। कर्नाटक में भी तूफान और ओलावृष्टि को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। उत्तर प्रदेश और हरियाणा में लू की चेतावनी के साथ ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल में भारी बारिश की संभावना है। जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड, बिहार, झारखंड, उड़ीसा, पश्चिम बंगाल, उत्तर पूर्व भारत, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल में आज लू की स्थिति रहने की संभावना है। जम्मू कश्मीर हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ में आज उष्ण और आद्र मौसम रहने का संभावना है।
LPG Distributorship : LPG गैस एजेंसी खोलने के लिए कितनी होनी चाहिए योग्यता? आवेदन से पहले जान लें जरूरी नियम
गर्मी से बचने के लिए सुझाव
लंबे समय तक धूप में रहने या भारी काम करने वाले लोगों में उच्च तापमान और गर्मी से होने वाली बीमारियों की संभावना बढ़ जाती है। इससे बचने के लिए पर्याप्त पानी पिएं। प्यास ना लगने पर भी पानी पीते रहें। सामान्य जनता के लिए मध्यम तापमान और गर्मी सहनीय है, लेकिन शिशुओं, बुजुर्गों और गंभीर बीमारियों से ग्रसित संवेदनशील लोगों के लिए मध्यम स्तर की स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं हो सकती है। धूप में निकलने से बचें। हल्के रंग के ढीले सूती कपड़े पहने। कपड़े, टोपी या छाते से अपना सिर ढककर रखें।