Gurugram Wall Collapse: गुरुग्राम के सिधरावली इलाके में सोमवार रात को एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है, जहां एक निर्माणाधीन सोसायटी की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई. हादसे के वक्त दीवार के पास मजदूर काम कर रहे थे, जबकि कुछ मजदूर वहीं आसपास मौजूद थे. दीवार गिरते ही कई मजदूर मलबे में दब गए. इस दर्दनाक हादसे में अब तक 7 मजदूरों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 4 मजदूर अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं.


