नई दिल्ली : रेल मंत्रालय महिला दिवस के मौके पर महिला कर्मचारियों को बड़ी सौगात देने जा रहा है। महिला रेलवे कर्मचारी 8 मार्च, यानी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर HRMS एप्लिकेशन के जरिए वर्कप्लेस से जुड़े सेक्सुअल हैरेसमेंट की शिकायत दर्ज करा सकते हैं। रेल मंत्रालय ने 5 मार्च के सर्कुलर जारी कर कहा था कि भारत सरकार की मौजूदा गाइडलाइंस के अनुसार, महिला कर्मचारियों के साथ होने वाले सेक्सुअल हैरेसमेंट की शिकायतों को दूर करने के लिए अलग-अलग लेवल पर कमेटियां बनाई जानी हैं। इसमें कहा गया है कि ‘सेक्सुअल हैरेसमेंट इंसिडेंट नोटिफिकेशन फॉर एम्पावरमेंट (SHINE) ऑफ फीमेल एम्पलॉइज मॉड्यूल’ का मकसद सेक्सुअल हैरेसमेंट की घटनाओं की रिपोर्टिंग को ज्यादा कॉन्फिडेंशियल बनाना और उन्हें तेजी से सुलझाना है।


