CG Factory Fire: केमिकल फैक्ट्री में भयंकर आग, आसमान छू रही लपटें और धुएं का गुबार, इलाके में मचा आतंक
लाखों की बचत खातों से ‘छूमंतर’
प्रदर्शनकारी ग्रामीणों का दावा है कि जटकन्हार पोस्ट ऑफिस में जमा उनकी राशि या तो खातों से गायब है या फिर पासबुक में दर्ज राशि से बहुत कम दिखाई दे रही है. अनुमान लगाया जा रहा है कि यह घोटाला 3 करोड़ रुपये के आसपास हो सकता है.
- किसान और मजदूर प्रभावित: ठगी के शिकार होने वालों में अधिकतर गरीब किसान और मजदूर शामिल हैं. किसी ने जमीन बेचकर मिली रकम जमा की थी, तो किसी ने अपनी बिटिया की शादी के लिए पाई-पाई जोड़ी थी.
- ऑनलाइन जांच में खुला राज: जब कुछ खाताधारकों ने अपने खातों की ऑनलाइन जांच करवाई, तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई. पासबुक में लाखों की एंट्री थी, लेकिन सरकारी रिकॉर्ड में बैलेंस शून्य या बेहद कम मिला.
ब्रांच मैनेजर फरार
इस पूरे मामले में मुख्य आरोपी के तौर पर ग्रामीण ब्रांच मैनेजर आशीष मंडावी का नाम सामने आ रहा है. बताया जा रहा है कि घोटाले की भनक लगते ही आरोपी मैनेजर कई दिनों से लापता है. मैनेजर का गायब होना इस वित्तीय धोखाधड़ी की पुष्टि की ओर इशारा कर रहा है, जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश है.
प्रशासन को चेतावनी
सोमवार सुबह से ही डोंगरगढ़ की सड़कों पर नारेबाजी गूंजने लगी. ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि जब तक दोषियों के खिलाफ FIR दर्ज नहीं होती और उनके पैसों की वापसी की गारंटी नहीं मिलती, वे पीछे नहीं हटेंगे. एक पीड़ित ग्रामीण ने कहा कि “हमने अपनी मेहनत की कमाई सरकारी संस्था (पोस्ट ऑफिस) में सुरक्षित समझकर रखी थी, अगर वहां भी डाका डलेगा तो हम कहां जाएंगे?”
Chhattisgarh News : घर लौट रहे ग्रामीणों पर लाठीचार्ज, बुजुर्ग की दर्दनाक मौत; SDM पर हत्या का आरोप
विशेष ऑडिट की मांग
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जटकन्हार पोस्ट ऑफिस के सभी खातों की तत्काल विशेष ऑडिट जांच कराई जाए. फिलहाल डाक विभाग और स्थानीय प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन पुलिस बल मौके पर तैनात है ताकि स्थिति नियंत्रण में रहे.