बिलासपुर : न्यायधानी में शनिवार रात व्यापारी के साथ उठाईगिरी की बड़ी वारदात सामने आई है. दुकान बंद करने के दौरान कार में कैश रखा दिया गया था. इस दौरान अज्ञात आरोपी मौका पाकर कार का गेट खोलकर पैसों से भरा बैग लेकर भाग निकला. इस बैग में लगभग 8 रुपए कैश थे. घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. जानकारी के मुताबिक, शहर के व्यापार विहार छोटी पार्किंग के पास स्थित हरे कृष्णा ट्रेडर्स के संचालक 8 लाख रु की उठाईगिरी के शिकार हो गए हैं.


