Rajasthan News: खेत में दबे मिले 5 लाख रुपए, किसान ने भूलकर छोड़े थे नोट; दीमक ने कर दिए खराब
कैसा होगा बिग बॉस सीजन 20 का थीम
इस बार मेकर्स घर के अंदर एक नया और अनोखा कॉन्सेप्ट लेकर आ रहे हैं. प्रोमो के मुताबिक, इस सीजन की मुख्य थीम वरदान पर बेस्ड है.
जिसके चलते इस बार ‘बिग बॉस’ का घर दो अलग-अलग हिस्सों में बंटेगा. प्रोमो में सलमान खान एक वरदान का जिक्र करते दिख रहे हैं. इसका मतलब है कि चुने हुए कंटेस्टेंट्स को ‘रीबर्थ’ (पुनर्जन्म) की खास ताकत मिलेगी, इस पावर के जरिए एलिमिनेट हुए खिलाड़ी को दोबारा एंट्री, इम्युनिटी या घर में सुरक्षित रहने का खास मौका मिल सकता है.
‘वरदान’ के इस नए नियम से साफ है कि इस सीजन में एलिमिनेशन आखिरी फैसला नहीं होगा. नए और पुराने समीकरणों के बीच घर में जबरदस्त पावर प्ले देखने को मिलने वाला है.
LPG Cylinder Home Delivery: छत्तीसगढ़ में LPG उपभोक्ताओं को बड़ी राहत! बुकिंग के महज 3 घंटे में घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर; जानें कैसे
कौन-कौन से सितारे आ सकते हैं नजर?
शो की शुरुआत में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है, ऐसे में मेकर्स ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं. कास्टिंग और क्रिएटिव टीम टीवी और सोशल मीडिया की मशहूर हस्तियों को अप्रोच कर रही है. सोशल मीडिया पेज ‘बिग बॉस एफसी’ की रिपोर्ट के मुताबिक, मेकर्स ने अब तक इन प्रमुख चेहरों से संपर्क किया है. जिसमें टीवी एक्टर्स करण पटेल और अर्जुन बिजलानी, फैज बलूच, मैक्सटर्न (सागर ठाकुर), और कंटेंट क्रिएटर्स दुष्यंत कुकरेजा, तरूण राज अरोड़ा और वंशराज सिंह मशहूर हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा जैसे नाम अभी फिलहाल सामने आए है.