Aaj Ka Rashifal 8 March 2026: 8 मार्च 2026, रविवार को चैत्र कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है। आज दोपहर 1:32 बजे तक स्वाती नक्षत्र रहेगा और उसके बाद विशाखा नक्षत्र आरंभ होगा। इसके साथ ही आज रंग पंचमी का पर्व भी मनाया जा रहा है। ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति सभी 12 राशियों के जीवन पर अलग-अलग प्रभाव डाल सकती है।
CG Naxalites Surrender: 124 नक्सली हथियार समेत आत्मसमर्पण, PLGA कमांडर टीम के सदस्य भी शामिल
आज का राशिफल मेष राशि: (Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi)
कर्म प्रधान दिन रहेगा। थोड़ी तैयारी भी अच्छा रिजल्ट दे सकती है। मिलजुल कर काम करने के ज्यादा फायदे रहेंगे। साझेदारी व्यवसाय में नई योजनाएं बनेगी। कानूनी मामलों में संभल कर आगे बढ़ने की आवश्यकता रहेगी।
शुभ रंग : पीच कलर
लकी नंबर : 7
आज का राशिफल वृषभ राशि: (Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi)
पिछले कार्यों से उत्पन्न छोटे तनावों के कारण किसी एक कार्य पर फोकस करना थोड़ा मुश्किल रहेगा। विरोधी हावी होने का प्रयास करेंगे। भावनात्मक संबंधों से भरपूर आर्थिक सहयोग और कार्यों में मदद मिलेगी।
शुभ रंग : ग्रे कलर
लकी नंबर : 9
आज का राशिफल मिथुन राशि: (Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi)
सुधार की स्थिति बनेगी और शिक्षा से जुड़े कार्यों में आपकी मेहनत का सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेगा। परिवार का सहयोग मिलने से तनाव में कमी आएगी। कार्यस्थल पर अपनी समझदारी और सूझबूझ से आप समस्याओं का समाधान करने में सफल रहेंगे।
शुभ रंग : ब्राऊन कलर
लकी नंबर : 6
आज का राशिफल कर्क राशि: (Aaj Ka Rashifal Kark Rashi)
आर्थिक क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं लोगों पर अधिक दबाव रह सकता है। लक्ष्य पूर्ति करना आसान नहीं रहेगा। फिर भी कड़ी मेहनत से उच्च अधिकारियों को प्रभावित करने में सफल रहेंगे। नए मित्रों से मेल-मिलाप बढ़ेगा।
शुभ रंग : ऑफ़ व्हाईट कलर
लकी नंबर : 7
आज का राशिफल सिंह राशि: (Aaj Ka Rashifal Singh Rashi)
इरादों में दृढ़ता और शब्दों में विनम्रता के साथ त्वरित निर्णय लेकर व्यवस्था संभालने मैं सफल रहेंगे। दूसरों की सलाह को सकारात्मक दृष्टिकोण से लेना होगा ।मांगलिक कार्यों पर धन खर्च करके आत्म संतोष अनुभव करेंगे।
शुभ रंग : महरून कलर
लकी नंबर : 9
आज का राशिफल कन्या राशि: (Aaj Ka Rashifal Kanya Rashi)
नियमों की पालना करनी होगी। कानूनी दावपेच में उलझने से बचे। उच्च अधिकारियों या अपेक्षित लोगों का सहयोग समय पर मिलना मुश्किल रहेगा। वाणी पर नियंत्रण खोना बाद में तनाव दे सकता है।
शुभ रंग : डार्क ग्रीन कलर
लकी नंबर : 3
आज का राशिफल तुला राशि: (Aaj Ka Rashifal Tula Rashi)
नियमित काम की अपेक्षा नई परिकल्पनाओं पर ध्यान केंद्रित रहेगा। योग्यता बढ़ाने के प्रयास सफल रहेंगे। आत्मविश्वास बढ़ेगा परिवार से बातचीत में पुराने मुद्दे सुलझेंगे। ऐश्वर्या और आनंद के विषयों पर धन और समय खर्च होगा।
शुभ रंग : ब्राईट व्हाईट
लकी नंबर : 2
आज का राशिफल वृश्चिक राशि: (Aaj Ka Rashifal Vrishchik Rashi)
स्थिति के बदलने को महत्व देना होगा। नई परिकल्पना और विचारों के साथ जुड़े तो बेहतर कार्य कर पाएंगे। अन्यथा धन और प्रतिष्ठा को लेकर थोड़ा तनाव रह सकता है। जीवनसाथी की सलाह पर चलना समस्याओं से बचाने में सहायक रहेगा।
शुभ रंग : क्रीम कलर
लकी नंबर : 4
आज का राशिफल धनु राशि: (Aaj Ka Rashifal Dhanu Rashi)
अधिक क्षमता से कार्य करने की आवश्यकता पड़ेगी। धैर्य और मानसिक दृढ़ता का परिचय देना होगा। शैक्षणिक प्रतिस्पर्धा और प्रतियोगिता में पूर्व अनुमान से प्रदर्शन बेहतर रहने की संभावना है।
शुभ रंग : सेफ्रान कलर
लकी नंबर : 1
आज का राशिफल मकर राशि (Aaj Ka Rashifal Makar Rashi)
दूसरों के आश्वासन पर आधारित आर्थिक योजना परेशानी का कारण बन सकती है। पेरेंट्स की मदद उनकी शर्तों पर मिलेगी विनम्र बने रहना होगा। शारीरिक परिश्रम पर आधारित लोगों को विशेष लाभ के योग बन रहे हैं ।
शुभ रंग : पिकॉक बल्यू
लकी नंबर : 7
आज का राशिफल कुंभ राशि (Aaj Ka Rashifal Kumbh Rashi)
पिछले किए गए कार्यों के मूल्यांकन और समीक्षा का समय हो सकता है। भावनात्मक संबंधों को लेकर थोड़ा तनाव रह सकता है। पारदर्शिता विशेष महत्व रहेगा। विलासिता की वस्तुओं पर धन खर्च की संभावना बन रही है।
शुभ रंग : सिल्वर कलर
लकी नंबर : 2
आज का राशिफल मीन राशि (Aaj Ka Rashifal Meen Rashi)
भावनात्मक रूप से दबाव में रहेंगे। मानसिक तनाव को हावी न होने दें। आर्थिक रूप से महत्वपूर्ण फैसले टालना सही रहेगा। संतान की शिक्षा संबंधी योजनाओं में थोड़ा परिवर्तन करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य का ख्याल रखना होगा।
शुभ रंग : कॉपर कलर
लकी नंबर : 5
Love Rashifal 8 March 2026 –
मेष दैनिक लव राशिफल
रविवार का दिन लव लाइफ को लेकर अच्छा रहने वाला है. रविवार को आप अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक समय बिता सकते हैं. इसके साथ ही आपका पार्टनर अपने मन की बात आपसे साझा कर सकता है.
वृषभ दैनिक लव राशिफल
रविवा को व्यस्त रहने के कारण आप अपने लव पार्टर बातों को इग्नोर कर सकते हैं, जिससे विवाद की स्थिति पैदा हो सकती है. ऐसे में सतर्क रहें, क्योंकि इससे रिश्ता प्रभावित हो सकता है. लव रिलेशन में हैं तो आपका पार्टनर आपको अपने दिल की बातें शेयर कर सकता है.
मिथुन दैनिक लव राशिफल
रविवार को आपका पार्टनर आपसे कोई बड़ी डिमांड कर सकता है, जिससे आपका मन विचलित हो जाएगा. इसके साथ ही डिमांड पूरी न करने की वजह से आपका रिश्ता कमजोर पड़ेगा. लव पार्टनर जरूर से ज्यादा अपने मन की बात आप पर थोपेगा. कोशिश करें कि उसका दिल ना तोड़े, संयम भी बरतें.
कर्क दैनिक लव राशिफल
रविवार को दिन कर्क राशि के जातकों की लव लाइफ को लेकर अच्छा रहने वाला है. आपका पार्टनर आपसे भरपूर रोमांस करेगा. लव पार्टनर अपने मन की बात आपसे बोल सकता है, जिससे आपका दिन बन जाएगा. दोपहर बाद पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं.
सिंह दैनिक लव राशिफल
लव कपल का मन प्रसन्न रहेगा. ध्यान रखें कि भावुकता में आकर कुछ पुराने राज़ आप अपनी पत्नी से शेयर कर सकते हैं, जिससे भविष्य में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. सिंगल की शादी के रिश्ते आएंगे.
कन्या दैनिक लव राशिफल
रविवार को पार्टनर के स्वास्थ्य को लेकर आप मानसिक चिंता में रह सकते हैं. साथ ही पार्टनर से मुलाकात न होने के कारण खुद को तनावग्रस्त महसूस कर सकते हैं. लव लाइफ को लेकर दिन खास अच्छा नहीं रहेगा, क्योंकि पार्टनर के व्यवहार से मन दुखी हो सकता है. इसके चलते पार्टनर किसी अन्य व्यक्ति की बात में आकर रिश्ता खत्म कर सकता है. कुल मिलाकर रविवार को ब्रेकअप होने के पूरे आसार हैं.
तुला दैनिक लव राशिफल
रविवार को छुट्टी का दिन होने से मुलाकात तो होगी, लेकिन लव लाइफ को लेकर दिन सामान्य रहेगा. लव पार्टनर के साथ समय व्यतीत करेंगे. शाम को बाहर शॉपिंग पर जा सकते हैं. पार्टनर आपको कोई महंगा उपहार भेट कर सकता है.
वृश्चिक दैनिक लव राशिफल
रविवार को रोमांटिक समय व्यतीत कर सकते हैं और भविष्य को लेकर प्लान बना सकते हैं. मुलाकात और बातचीत के दौरान लव पार्टनर के साथ आपका रिश्ता और भी ज्यादा गहरा व प्रभावशाली रहेगा.
धनु दैनिक लव राशिफल
लव पार्टनर आपसे अपने दिन की बातें और कुछ भविष्य से जुड़ा प्लान आपसे शेयर कर सकता है. ध्यान रखें कि आपका पार्टनर आप पर हावी होने की कोशिश करेगा. इस दौरान बातों-बातों में वह आपको ताने मार सकता है. दिन धैर्य पूर्वक निकालें. संयम ना थोड़ें और जल्दबाजी में कोई भी निर्णय न लें.
मकर दैनिक लव राशिफल
रविवार दोपहर के पश्चात छोटी बात पर विवाद हो सकता है, लेकिन आप दोनों जल्दी ही नकारात्मक चीजों पर विजय प्राप्त कर लेंगे। पार्टनर के मन के भाव को समझने का प्रयास करें. दिन लव लाइफ को लेकर सकारात्मक रहने वाला है। पार्टनर के साथ धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं. धैर्यपूर्वक आज के दिन को व्यतीत करें। साथ ही जल्दबाजी में कोई भी निर्णय लेने से बचें.
कुंभ दैनिक लव राशिफल
शादीशुदा हैं तो पार्टनर के साथ छोटी-छोटी यात्रा पर जा सकते हैं. पार्टनर अपने पुराने सीक्रेट्स आपसे शेयर कर सकता है, जिससे मन दुखी होगा, लेकिन आप उनकी बात को इग्नोर करें. आपका पार्टनर आपके साथ ज्यादा समय व्यतीत करेगा. रविवार को छुट्टी का दिन होने से आप शॉपिंग पर जा सकते हैं.
मीन दैनिक लव राशिफल
रिश्ते को लेकर रविवार का दिन अच्छा नहीं है. पार्टनर आपसे बात करने में रुचि नहीं लेगा. लव रिलेशन में हैं तो वाणी पर संयम रखें वरना रिश्ते बहुत ही खराब दौर में जा सकते हैं. रविवार को लव लाइफ को लेकर समय अच्छा नहीं है. वाणी से पार्टनर को अभद्र या अप्रिय शब्द बोल सकते हैं, जिसका बुरा लगेगा.


