Meloni Vs Trump : ट्रंप के दावे से मचा बवाल! बोले- फोटो के लिए ‘भीख मांग रही थीं’ मेलोनी, इटली PM ने दिया करारा जवाब
आमिर खान करेंगे तीसरी शादी
आमिर खान ने ‘डेकेन क्रॉनिकल’ के साथ बातचीत में बताया कि वह और गौरी बिना किसी तामझाम के सिंपल अंदाज में शादी करेंगे। आमिर के अनुसार वह और गौरी रजिस्टर्ड मैरिज करेंगे, इससे पहले अभिनेता की बेटी आयरा ने भी नुपुर शिखरे के साथ रजिस्टर्ड मैरिज ही की थी और फिर दोनों ने क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी की, जिसकी तस्वीरें-वीडियो काफी चर्चा में रहे।
शादी को लेकर क्या बोले आमिर खान?
आमिर खान ने अपनी तीसरी शादी के बारे में बात करते हुए कहा- ‘हम एक साधारण सी रजिस्टर्ड मैरिज करेंगे, जिसमें हम दोनों के परिवार वाले और कुछ करीबी दोस्त ही शामिल होंगे। हम इसे बहुत ही सिंपल रखना चाहते हैं।’ यानी आमिर ने साफ कर दिया है कि वह और गौरी बिना किसी तामझाम या फिर आलीशान सेलिब्रेशन के शादी करेंगे, जिसमें दोनों परिवार के करीबी मौजूद रहेंगे। शादी का कार्यक्रम घर पर ही रखा जाएगा और फिलहाल किसी बड़े उत्सव की प्लानिंग नहीं है।
21 जून को डबल धमाका! श्रीलंका और इंग्लैंड में एक्शन में उतरेगी टीम इंडिया, जानें दोनों मैचों का समय
कब होगी शादी?
रिपोर्ट्स के अनुसार, आमिर खान और गौरी स्प्रैट 5 जुलाई को शादी करने जा रहे हैं। बता दें, गौरी आमिर से 14 साल छोटी हैं और एक बच्चे की मां भी हैं। वहीं आमिर की बात करें तो वह पहले ही दो शादियां कर चुके हैं। उन्होंने 1986 में रीना दत्ता से पहली शादी की थी और दूसरी शादी 2005 में किरण राव से की थी। दोनों के साथ उन्होंने एक दशक से ज्यादा का समय गुजारा और फिर तलाक का फैसला कर लिया। पहली शादी से आमिर के दो बच्चे आयरा खान और जुनैद खान और दूसरी शादी से एक बेटा आजाद खान हैं।