ICC T20 World Cup 2026 Semi Finals: ICC का बड़ा फैसला, सेमीफाइनल मुकाबलों के लिए अंपायर और मैच रेफरी की पूरी लिस्ट जारी
Window AC क्या है और इसके फायदे-नुकसान जानें
Window AC में एक ही यूनिट में कम्प्रेसर, कंडेंसर और ब्लोअर सब एक साथ होती है। इसे दीवार में फिट किया जाता है या आमतौर पर खिड़की या दीवार के छोटे खोल में इसे फिट किया जाता है।
Window AC के फायदे
Split एसी की तुलना में कीमत में सस्ता होता है और इसका इंस्टालेशन आसान होता है। छोटी/मध्यम रूम के लिए पर्याप्त कूलिंग देता है और इसका रख-रखाव भी सरल होता है।
Window AC के नुकसान
Window AC थोड़ी ज़्यादा शोर करता है और कम एस्थेटिक होता है यानी कम सुंदर दिखता है। ये बड़ी जगह को कूल करने में उतना असरदार साबित नहीं हो पाता है।
Split AC क्या है और इसके फायदे-नुकसान जानें
इसमें दो यूनिट्स होती हैं जिसमें से इनडोर यूनिट कमरे के अंदर होती है और आउटडोर यूनिट बाहरी भाग में होती है। इसके फायदे देखें तो शांत चलता है और शोर बहुत कम करता है। बेहतर एयर डिस्ट्रीब्यूशन करता है और ज्यादा कूलिंग पावर के साथ आता है। इसके अलावा दीवार पर सुंदर दिखता है और बड़े कमरे में अच्छा काम करता है।
Split AC के नुकसान
इसके नुकसान या कुछ कम अच्छे पॉइंट्स देखें तो स्पिलिट एसी की कीमत थोड़ी ज़्यादा होती है और इसका इंस्टालेशन थोड़ा महंगा होता है। इसके लिए दीवार में होल बनाना ज़रूरी होता है जिससे कमरे की सज्जा पर असर पड़ सकता है।
Kidney Failure Warning: कमर दर्द से लेकर चेहरे की सूजन तक, ये लक्षण हो सकते हैं किडनी फेल होने के संकेत
निष्कर्ष
अगर आपका कमरा छोटा है और उसमें खिड़की है तो आप विंडो एसी का चुनाव कर सकते हैं लेकिन अगर आपका कमरा बड़ा है और उसमें ज्यादा कूलिंग की जरूरत है तो आपको स्पिलिट एसी का चुनाव करना चाहिए।