आज फिर बिगड़ेगा मौसम! दिल्ली-UP, बिहार और राजस्थान में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, IMD ने किया सावधान
अब होगा केतन मर्डर केस का खुलासा?
केतन अग्रवाल की लोहगढ़ किले गिरने से मौत हुई थी। शुरुआती तौर पर इसे हादसा माना गया था, लेकिन जांच में पुलिस ने इसे हत्या बताया। इस मामले में केतन की मंगेतर सिया गोयल और उसके कथित प्रेमी चेतन चौधरी को पहले गिरफ्तार किया जा चुका है। केतन की हत्या कथित तौर पर जून में उनकी मंगेतर और उसके प्रेमी ने की थी। पुलिस के मुताबिक, मुख्य आरोपी चेतन चौधरी के क्लासमेट रितेश हिंगे को इस हत्या के बारे में पहले से जानकारी थी। पुलिस का आरोप है कि केतन को लोहगढ़ ले जाकर खाई में धक्का देने की साजिश रची गई थी। अब रितेश हांगे की गिरफ्तारी से पुलिस को इस कंस्पायरेसी की कड़ियां जोड़ने में मदद मिलने की उम्मीद है।
Government Job 2026: AIIMS में Senior Resident के पदों पर भर्ती, जानें योग्यता और आवेदन की शर्तें
सिया और चेतन हिंगे के संपर्क में थे
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, 18 जून को लोहगढ़ किले में केतन अग्रवाल की हत्या से पहले चेतन चौधरी और उनकी गर्लफ्रेंड सिया गोयल ने हिंगे के साथ हत्या की योजना और उसे अंजाम देने के बारे में बातचीत की थी। सूत्रों ने बताया कि चेतन और सिया ने रितेश हिंगे से हत्या के दिन लोहगढ़ चलने के लिए कई बार कहा था, लेकिन उसने मना कर दिया था। पुलिस को शक है कि हत्या से पहले हिंगे को इस कथित साज़िश के बारे में पता था। जांचकर्ताओं को यह भी पता चला कि अग्रवाल की मौत के तुरंत बाद चेतन चौधरी उससे मिला था, जबकि सिया गोयल उसके संपर्क में बनी हुई थी।
कौन है रितेश हिंगे
सूत्रों के मुताबिक, चौधरी के फ़ोन से मिली जानकारी के आधार पर हिंगे का पता लगाया गया। मूल रूप से बीड ज़िले का रहने वाला हिंगे, पुणे के बालेवाड़ी इलाके में एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है। बताया जा रहा है कि वह मई के आखिरी हफ़्ते से ही वह चेतन चौधरी के संपर्क में था।पुलिस हिंगे से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि उसे इस बारे में कितनी जानकारी थी और क्या उसने इस अपराध की योजना बनाने या इसे अंजाम देने में कोई भूमिका निभाई थी।