इस भर्ती के जरिए आप ना सिर्फ अपनी म्यूजिक कला को आगे बढ़ा सकते हैं बल्कि देश की सेवा करने का मौका भी हासिल कर सकते हैं. खास बात यह है कि इस भर्ती में चयन प्रक्रिया काफी आसान रखी गई है, जिससे ज्यादा से ज्यादा युवा इसमें हिस्सा ले सकें.
Rajasthan Dam Control Change: 23 साल बाद बड़ा बदलाव, अब बांध और तालाबों का नियंत्रण बदला, गांवों की सरकार नहीं रखेगी पानी का हिसाब
अग्निवीर एमआर (म्यूजिशियन) भर्ती 2026 की जरूरी तारीखें
अग्निवीर एमआर (म्यूजिशियन) भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 11 अप्रैल 2026 से शुरू होगी और उम्मीदवार 26 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. उम्मीदवारों के पास आवेदन करने के लिए सीमित समय ही मिलेगा, इसलिए जरूरी है कि आखिरी तारीख का इंतजार न करें. समय रहते आवेदन करने से वेबसाइट पर आने वाली तकनीकी दिक्कतों या जल्दबाजी में होने वाली गलतियों से बचा जा सकता है, जिससे आपका फॉर्म सही तरीके से जमा हो सके.
अग्निवीर एमआर (म्यूजिशियन) भर्ती 2026 शैक्षणिक योग्यता
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है और उसमें कम से कम 50 प्रतिशत नंबर होना जरूरी है. इसके साथ ही उम्मीदवार के पास म्यूजिक, खासकर हिंदुस्तानी म्यूजिक की जानकारी या व्यावहारिक अनुभव होना चाहिए, क्योंकि यह पद म्यूजिशियन से जुड़ा है.
TET New Update: राजस्थान के 60–70 हजार शिक्षकों को बड़ी राहत, टीईटी अनिवार्यता पर सरकार का नया फैसला
इस भर्ती की चयन प्रक्रिय क्या है
इस भर्ती की सबसे खास बात इसकी आसान चयन प्रक्रिया है. इसके लिए उम्मीदवारों का चयन मुख्य रूप से 10वीं के अंकों के आधार पर किया जाएगा. इसके बाद कुछ अन्य जरूरी परीक्षण जैसे म्यूजिक स्किल या अन्य फिटनेस टेस्ट भी हो सकते हैं. अगर आपके 10वीं में अच्छे नंबर हैं, तो आपके चयन के चांस बढ़ जाते हैं.