Air India Flight: हीथ्रो (लंदन) से बेंगलुरु आ रही एयर इंडिया की 787-8 विमान में टेक ऑफ से ठीक पहले फ्यूल कंट्रोल स्विच में दिक्कत आई. जिसके बाद विमान की उड़ान को रोक दिया गया. एयर इंडिया की ओर से जारी बयान में बताया गया कि हीथ्रो से बेंगलुरु आने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट AI 132 में इंजन स्टार्ट के दौरान बाएं इंजन का फ्यूल कंट्रोल स्विच दो बार RUN पोज़िशन में नहीं टिक पाया और CUTOFF पोज़िशन की ओर लौट गया. जिसके बाद यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस फ्लाइट की उड़ान को रोक दिया गया.


