Indian Railways : रेलवे ने अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए जोधपुर मंडल से चलने व गुजरने वाली 16 जोड़ी ट्रेनों में विभिन्न श्रेणियों के कुल 35 डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की है।
यह व्यवस्था एक फरवरी से लागू हो गई है, जो 28 फरवरी तक प्रभावी रहेगी। जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि इससे वेटिंग सूची में प्रतीक्षारत यात्रियों को बर्थ उपलब्ध हो सकेगी।
इन ट्रेनों में डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी
- गाड़ी संख्या 22977/78 जयपुर-जोधपुर सुपरफास्ट में 1 फर्स्ट कम सेकंड एसी व 1 थर्ड एसी।
- गाड़ी संख्या 14801/02 जोधपुर-इंदौर एक्सप्रेस में 1 स्लीपर व 3 जनरल।
- गाड़ी संख्या 12465/66 इंदौर-भगत की कोठी रणथंबोर सुपरफास्ट में 1 स्लीपर व 3 जनरल।
- गाड़ी संख्या 14854/14864/14866 व 14853/14863/14865 जोधपुर-वाराणसी सिटी मरुधर एक्सप्रेस में तिथि अनुसार 1 थर्ड एसी।
- गाड़ी संख्या 14807/08 जोधपुर-दादर एक्सप्रेस में 1 थर्ड एसी व 2 जनरल।
- गाड़ी संख्या 20483/84 भगत की कोठी-दादर सुपरफास्ट में 1 थर्ड एसी व 2 जनरल।
- गाड़ी संख्या 04827/28 भगत की कोठी-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस में 1 थर्ड एसी व 2 जनरल।
- गाड़ी संख्या 20485/86 जोधपुर-साबरमती सुपरफास्ट में 1 थर्ड एसी व 2 जनरल।
- गाड़ी संख्या 20492/91 साबरमती-जैसलमेर सुपरफास्ट में 1 थर्ड एसी व 2 जनरल।
- गाड़ी संख्या 22497/98 श्रीगंगानगर-तिरुचिरापल्ली सुपरफास्ट में 1 थर्ड एसी।
- गाड़ी संख्या 20481/82 भगत की कोठी-तिरुचिरापल्ली सुपरफास्ट में 1 स्लीपर।
- गाड़ी संख्या 20471/72 श्रीगंगानगर-पुरी सुपरफास्ट में 1 जनरल।
- गाड़ी संख्या 12495/96 बीकानेर-कोलकाता सुपरफास्ट में 1 थर्ड एसी व 1 जनरल।
- गाड़ी संख्या 22473/74 बीकानेर-बांद्रा टर्मिनस सुपरफास्ट में 1 थर्ड एसी व 1 स्लीपर डिब्बा बढ़ाया।


