नई दिल्ली: सर्दी अभी खत्म नहीं हुई है। मौसम विभाग ने ऐसा अलर्ट जारी किया है, जिससे ठंड के फिर पलटकर आने संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर भारत में मौसम का एक नया सिस्टम बन रहा है, जिससे पहाड़ी इलाकों में जमकर बर्फबारी हो सकती है। इससे मैदानी इलाकों में कम हो रही ठंड एक बार फिर से कंपकंपाने पर मजबूर कर सकती है। IMD हिमालय के पश्चिमी राज्यों के मौसम में बड़े बदलाव के संकेत दिए हैं। Rashifal 9 February 2026: जानिए किन सितारों पर बरसेगी सफलता और किन्हें रखना होगा सतर्क, जानिए सोमवार…
Author: News Ghanti
Rashifal 9 February 2026: 9 फरवरी 2026 का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदें लेकर आएगा. करियर, धन, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन में किस राशि को मिलेगी सफलता और किसे रहना होगा सावधान, आइए जानते हैं आज का राशिफल- Chhattisgarh News : आदिवासी समाज का फूटा गुस्सा, दुर्व्यवहार के आरोप में थाना प्रभारी के खिलाफ चक्काजाम मेष राशि आज का दिन आपके लिए बहुत शुभ रहेगा. आपकी सेहत में कोई समस्या नहीं होगी, और आप अपने सभी काम समय पर पूरे कर सकेंगे. व्यापारी वर्ग के लिए भी आज का दिन फायदेमंद रहेगा, और आपको किसी नए काम में भी सफलता…
धमतरी : जिले से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। यहां आदिवासी समाज के लोगों ने चक्काजाम कर दिया है। आदिवासी सामाज के लोगों द्वारा चक्काजाम करने की खबर मिलते ही भारी मात्रा में पुलिस बल को तैनात किया गया है। CG Anti Naxal News: अबूझमाड़ में नक्सलियों को बड़ा झटका, सुरक्षा बलों ने ध्वस्त किया विशाल नक्सली स्मारक वहीं आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच चुके हैं और लोगों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार, आदिवासी समाज के लोगों ने नगरी थाना का घेराव किया और उसके बाद चक्काजाम कर दिया। आदिवासी समाज…
CG Anti Naxal News: नक्सल मुक्त और सशक्त बस्तर की दिशा में चल रहे प्रयासों के तहत सुरक्षा बलों ने अबूझमाड़ क्षेत्र में नक्सलियों के एक बड़े प्रतीक को जमींदोज कर दिया। नारायणपुर पुलिस और 41वीं वाहिनी आईटीबीपी की संयुक्त टीम ने ‘माड़ बचाओ अभियान’ के अंतर्गत फरसगांव क्षेत्र में बनाए गए विशालकाय नक्सल स्मारक को जेसीबी मशीन से ध्वस्त किया। CG News – मायके जाने की बात कहकर निकली महिला तीन बच्चों संग रहस्यमयी तरीके से गायब, इलाके में सनसनी गांवों तक पहुंचाने में दिया सहयोग इस कार्रवाई को क्षेत्र में नक्सल प्रभाव कमजोर करने की दिशा में एक…
बिलासपुर – छत्तीसगढ़ में एक महिला अपने तीन बच्चों के साथ रहस्यमयी तरीके से लापता हो गई है. महिला कबीरधाम जिले के पांडा तराई क्षेत्र से करीब सात दिन पहले अपने मायके बिलासपुर के अशोकनगर जाने के लिए निकली थी. परिजनों के अनुसार, वह घर से यह कहकर निकली थी कि बच्चों के साथ अस्पताल में इलाज कराने के लिए बिलासपुर जा रही है, लेकिन वहां पहुंचने ही नहीं। घटना के बाद से परिजन परेशान हैं, महिला और बच्चों की तलाश की जा रही है. पांडातराई थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 15 निवासी बिसेन कार्निक पिता राजेन्द्र कार्निक (34 वर्ष)…
वाशिंगटन: चीन और भारत के संबंध सुधार एक नए स्तर पर पहुंच रहे, इस बीच अमेरिका के गलवान झड़प को लेकर किये गए दावे के क्या मायने हैं? आखिर, क्यों अमेरिका ने आखिर 6 साल बाद यह दावा किया है कि गलवान झड़प के सिर्फ 7 दिन बाद चीन न्यूक्लियर टेस्ट किया था. भारत और चीन के बीच साल 2020 में गलवान घाटी में झड़प हुई थी. दोनों सेनाएं आमने-सामने आ गई थी. अमेरिका का दावा है कि इस झड़प के बाद चीन के मंसूबे ठीक नहीं थे. यह आरोप अमेरिका के अंडर सेक्रेट्री ऑफ स्टेट थॉमस डिनानो ने लगाया…
रायपुर : प्रदेश के युवाओं को निजी क्षेत्र में अधिकतम रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संभाग स्तरीय रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है। यह रोजगार मेले 12 से 17 फरवरी 2026 तक प्रदेश के विभिन्न संभागों में आयोजित किए जाएंगे। राजस्थान के EPF पेंशनरों को बड़ी राहत! अब घर बैठे बनेगा डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट, ऑफिस के चक्कर खत्म निर्धारित कार्यक्रम के तहत 12 एवं 13 फरवरी को बिलासपुर, 14 एवं 15 फरवरी को दुर्ग तथा 16 एवं 17 फरवरी को सरगुजा एवं बस्तर संभाग में रोजगार मेला आयोजित होगा। इन मेलों में निजी क्षेत्र की…
DLC Generation Facility : राजस्थान के ईपीएफ पेंशनधारकों के लिए राहतभरी खबर है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (आईपीपीबी) के सहयोग से डोरस्टेप डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट (डीएलसी) जनरेशन सुविधा शुरू करने का निर्णय लिया है। यह सुविधा एक दिसंबर से प्रभावी हो चुकी है। अब पेंशनरों को वार्षिक जीवन प्रमाण पत्र जमा कराने के लिए बैंक, डाकघर और ईपीएफ कार्यालयों में भटकना नहीं पड़ेगा। अब जीवन प्रमाण पत्र सीधे पेंशनर के घर पर ही तैयार किया जाएगा। ईपीएफओ की इस नई पहल के तहत डाक सेवक या पोस्टमैन स्वयं पेंशनधारक के निवास पर पहुंचेगा और वहीं आधार…
Rajasthan News: राजस्थान में प्रस्तावित पंचायत राज संस्थाओं एवं नगर निकाय चुनावों को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया गया है। पुलिस महकमे में पिछले चार वर्षों में से तीन साल तक एक ही स्थान पर जमे पुलिस निरीक्षक, उप निरीक्षक और आरपीएस अधिकारियों का अनिवार्य रूप से स्थानांतरण किया जाएगा। दिल्ली में तेज रफ्तार पर लगेगा ब्रेक! ट्रैफिक पुलिस ने शुरू किया हैंडहेल्ड लेजर स्पीड गन का ट्रायल इस संबंध में अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (कार्मिक) बीजू जॉर्ज जोसेफ ने राजस्थान के पुलिस आयुक्तों, रेंज आईजी और जिला पुलिस अधीक्षकों को…
नई दिल्ली : राजधानी में तेज रफ्तार पर लगाम कसने के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एनएच-44 कॉरिडोर पर हैंडहेल्ड लेजर स्पीड गन का ट्रायल शुरू किया है। शनिवार को अधिकारियों ने बताया कि लिबासपुर बस स्टैंड क्षेत्र में पांच हैंडहेल्ड लेजर स्पीड कैमरों का परीक्षण किया गया। ट्रायल के दौरान 151 चालान भी काटे गए। पुलिस के अनुसार, इन अत्याधुनिक उपकरणों की मदद से निर्धारित गति सीमा से अधिक रफ्तार से चलने वाले वाहनों की सटीक पहचान की जा सकेगी और दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित होगी। लिबासपुर बस स्टैंड इलाका औद्योगिक क्षेत्र में स्थित है, जहां…

