वॉशिंगटन: सिडनी के बॉन्डी बीच पर हुए आतंकी हमले को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सख्त टिप्पणी की है। यह घटना ऑस्ट्रेलिया में सबसे भीषण सामूहिक गोलीबारी में से एक थी जिसमें इस्लामी आतंकियों ने 15 लोगों को मार डाला था। ट्रंप ने यहूदी हनुक्का फेस्टिवल के मौके पर व्हाइट हाउस में यहूदी अमेरिकियों की मेजबानी करते हुए दुनिया के देशों से कट्टरपंथी इस्लाम के खिलाफ एक साथ आने की अपील की। इस दौरान ट्रंप ने यहूदी समुदाय का हमेशा समर्थन करने का संकल्प भी लिया। Goa Night Club Fire : फरार लूथरा ब्रदर्स को थाईलैंड से भारत लाया गया,…
Author: News Ghanti
Goa Night Club Fire : गोवा नाइट क्लब में हुए हादसे के बाद से फरार चल रहे लूथरा ब्रदर्स को मंगलवार को थाईलैंड से वापस भारत लाया गया। कल ही दोनों को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया जहां से कोर्ट ने लूथरा ब्रदर्स को 2 दिन की ट्रांजिट रिमांड पर भेज दिया। आज गोवा पुलिस दोनों भाइयों को फ्लाइट से गोवा लेकर आई है। थोड़ी देर में गोवा की स्थानीय अदालत में दोनों को पेश किया जाएगा। जांच एजेंसियों का मानना है कि अब तक मिले दस्तावेजों और बयानों ने मामले में कई महत्वपूर्ण तथ्य उजागर किए हैं।…
समंदर की गहराइयों में छिपकर घूम रही दुश्मन की पनडुब्बियों के लिए अब बच पाना आसान नहीं होगा. वजह है भारतीय नौसेना का सबसे घातक हथियार. MH-60R ‘रोमियो’ हेलीकॉप्टर. बीते दिनों हिंद महासागर में चीन के वॉरशिप्स और सबमरीन की बढ़ती मौजूदगी ने चिंता बढ़ाई थी. चीन खुद को हिंद महासागर का ‘गार्डियन’ बताता है और भारत पर दबाव बनाए रखने की रणनीति पर काम करता है. लेकिन अब रोमियो हेलीकॉप्टरों की तैनाती के बाद चीन के जहाज और पनडुब्बियां भारत से जितनी दूर रहें, उतना ही बेहतर होगा. भारतीय नौसेना ने गोवा स्थित आईएनएस हंसा (INS Hansa) में MH-60R…
PAN–Aadhaar लिंक करने की आखिरी तारीख नजदीक है। अगर आपने अब तक लिंक नहीं किया तो 1000 रुपए का जुर्माना लग सकता है और PAN Inactive हो सकता है। जानें आसान ऑनलाइन तरीका, SMS से कैसे चेक करें। राजस्थान में प्रदूषण का कहर… जयपुर में AQI 250 के पार, हवा में प्रदूषण के कारण स्वास्थ्य संकट बढ़ा PAN-Aadhaar Link Mandatory अगर आपके पास PAN कार्ड है और आपने अब तक उसे Aadhaar से लिंक नहीं किया है, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। सरकार की तरफ से बार-बार चेतावनी दी जा रही है कि PAN–Aadhaar लिंकिंग की आखिरी…
राजस्थान के ज्यादातर शहरों में हवा की गुणवत्ता इतनी खराब हो गई है कि लोग सांस लेने में परेशान हैं. प्रदूषण का स्तर खतरनाक हो चला है जिससे सेहत को बड़ा नुकसान पहुंच रहा है. जयपुर समेत कई जगहों पर एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) गंभीर स्तर पर पहुंच गया है. सुबह और शाम के समय हालात और बिगड़ते हैं जबकि दोपहर में सूरज की तेज धूप में लोग बिना गर्म कपड़ों के भी घूमते नजर आते हैं. ऐसे मौसम में सावधानी बरतना जरूरी है क्योंकि यह हवा बच्चों बुजुर्गों और दमा के मरीजों के लिए जानलेवा साबित हो सकती है.…
राजस्थान में मतदाता सूची के लिए एसआईआर प्रक्रिया का काम पूरा हो गया है. इसके बाद अब निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को मतदाताओं का पहला ड्राफ्ट रोल प्रकाशित कर दिया है. निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश में 41 लाख से अधिक मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हटाए गए हैं. जिन मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट में नहीं हैं या फिर उनकी मैपिंग नहीं हो पाई है, उन्हें दस्तावेज पेश करके वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए एक महीने का समय दिया जाएगा. दिल्ली में सरकारी और प्राइवेट दफ्तरों में 50% वर्क फ्रॉम होम लागू, कंस्ट्रक्शन मजदूरों…
नई दिल्लीः दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण को देखते हुए सरकार ने दो बड़े फैसले लिए हैं। प्रदूषण की वजह से दिल्ली के सभी सरकारी व प्राइवेट दफ्तरों में 50% कर्मचारियों के लिए वर्क फ्रॉम होम अनिवार्य कर दिया गया है। स्वास्थ्य जैसी आवश्यक सेवाओं के लिए सरकार ने छूट दी है। सरकार ने दिल्ली में निर्माण कार्य पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। निर्माण कार्य रुकने से प्रभावित सभी रजिस्टर्ड और वेरिफाइड निर्माण मजदूरों के खातों में 10 हजार रुपये भेजने के निर्देश दिए गए हैं। LIVE: छत्तीसगढ़ विधानसभा के चौथे दिन हंगामा, कांग्रेस ने मनरेगा नाम बदलने के…
रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र का चौथा दिन हंगामे के साथ शुरू हुआ. कांग्रेस विधायक अपने सीने पर मनरेगा का नाम बदले जाने के विरोध में पोस्टर लगाकर पहुंचे थे, इस पर सत्ता पक्ष के विधायकों ने आपत्ति जताई. इस पर आसंदी ने व्यवस्था का हवाला देते हुए कांग्रेस विधायकों से पोस्टर-बैनर बाहर निकालकर प्रश्नकाल में शामिल होने को कहा. सदन की कार्यवाही शुरू होते ही कांग्रेस विधायकों के सीने पर सत्यमेव जयते का पोस्टर लगाए जाने पर भाजपा विधायकों ने आपत्ति जताई. CG Weather News: छत्तीसगढ़ में ठंड की चुभन बढ़ेगी, 3 दिनों में तापमान 3 डिग्री…
CG Weather News: छत्तीसगढ़ में अगले दो दिन मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा. हालांकि इसके बाद 3 दिनों में पारा गिरेगा. मौसम विभाग के अनुसा पारा 1 से 3 डिग्री तक गिरने की संभावना है. मंगलवार को राजधानी रायपुर न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस रहा, वहीं माना में न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. Chhattisgarh: प्राइवेट स्कूलों में पहली कक्षा से RTE के तहत मिलेगा प्रवेश, जानें क्या हैं नए नियम मौसम विभाग के अनुसार रायपुर में अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस, माना में 29 डिग्री सेल्सियस, बिलासपुर में 27.6 डिग्री सेल्सियस, पेंड्रारोड में 27.4 डिग्री…
रायपुर : प्रदेश में निःशुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम (RTE) के तहत निजी स्कूलों में बच्चों का प्रवेश अब कक्षा पहली से होगा. यह व्यवस्था आगामी शिक्षा सत्र से लागू की जाएगी. अब तक बीपीएल बच्चों का प्रवेश एंट्री क्लास में होता रहा है. शिक्षा विभाग ने आरटीई के तहत निजी स्कूलों में बच्चों के प्रवेश को लेकर नियम में बदलाव कर दिया है. लोक शिक्षण संचालनालय ने आरटीई की धारा 12 के खंड (1) के उपखंड (ग) के प्रावधान के अनुसार निजी स्कूलों द्वारा केवल कक्षा पहली में प्रवेश दिए जाने हेतु प्रशासकीय स्वीकृति के लिए…

