Vicky Kaushal and Katrina Kaif: बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल्स में शुमार कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने बड़ी गुड न्यूज दी है। दोनों के घर किलकारी गूंजी है और ये मम्मी पापा बन गए हैं। दोनों के जीवन की नई शुरुआत की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने फैंस और चाहने वालों के साथ साझा की है। अब शादी के चार साल बाद यह खूबसूरत जोड़ा अपनी जिंदगी के नए अध्याय पैरेंटहुड की शुरुआत कर चुका है।। सोशल मीडिया पर ये पोस्ट आते ही वायरल हो गया है और लोग कपल को बधाई दे रहे हैं। दोनों ने…
Author: News Ghanti
WPL 2026 Retention: महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2026 के मेगा ऑक्शन से पहले सभी 5 फ्रेंचाइजियों ने अपनी रिटेंशन लिस्ट जारी कर दी है। इस बार कई बड़े नामों को टीमों ने रिलीज कर सबको चौंका दिया है, जिसमें भारत की स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा, साउथ अफ्रीका की कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट, ऑस्ट्रेलिया की अनुभवी कप्तान मेग लैनिंग और विकेटकीपर एलिसा हीली शामिल हैं। वहीं, भारत की वर्ल्ड कप विजेता भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा और जेमिमा रोड्रिग्स को उनकी टीमों ने रिटेन कर उन पर भरोसा जताया है। गुजरात जायंट्स ने साउथ अफ्रीका की कप्तान…
Air India Plane Crash: सुप्रीम कोर्ट ने दिवंगत कैप्टन सुमीत सभरवाल के पिता द्वारा दायर याचिका पर केंद्र, डीजीसीए और अन्य को नोटिस जारी किया है। सभरवाल जून में अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया के विमान हादसे में पायलट-इन-कमांड थे। इस हादसे में 260 लोग मारे गए थे। सभरवाल ने एयर इंडिया बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान की दुर्घटना की एक सेवानिवृत्त न्यायाधीश की निगरानी में निष्पक्ष, पारदर्शी और तकनीकी रूप से सुदृढ़ जांच की मांग की है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा, “यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि यह दुर्घटना हुई, लेकिन आपको (पिता) यह बोझ नहीं उठाना चाहिए कि आपके बेटे…
नई दिल्ली : देश के कई राज्यों में सड़कों और हाईवे पर खुले घूम रहे आवारा मवेशियों को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त टिप्पणी की है। देश के सर्वोच्च न्यायालय ने सरकार को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि हाईवे और सड़कों से आवारा मवेशियों को तुरंत हटाया जाए। दरअसल, आवारा कुत्तों से जुड़े मामले की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने शैक्षणिक संस्थानों, अस्पतालों, बस स्टैंडों, खेल परिसरों और रेलवे स्टेशनों से आवारा कुत्तों और अन्य ऐसे मवेशियों को तुरंत हटाए जाने और उन्हें आश्रय गृह भेजने का निर्देश दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने इसके लिए 8 हफ्ते का समय…
National Supercross Championship: आउटडोर स्टेडियम बुढ़ापारा में आयोजित नेशनल सुपरक्रॉस बाइक रेसिंग का आयोजन किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ मोटर स्पोर्ट्स एसोसिएशन का पूरा प्रयास है कि सम्माननीय दर्शकों को आयोजन स्थल पर किसी भी प्रकार की असुविधा ना हो और सभी इस अद्भुत आयोजन का भरपूर आनंद ले सकें। आउटडोर स्टेडियम शहर के सबसे व्यस्ततम क्षेत्रों के बीच स्थित है और आयोजन स्थल पर पार्किंग उपलब्ध नहीं है। अतः हम अपने सभी सम्माननीय दर्शकों से अपील करते हैं की यथासंभव दोपहिया वाहनों से या सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें ताकि आयोजन स्थल पर किसी भी प्रकार की असुविधा से…
Gold Rate Today: सोने की कीमतों में लगातार गिरावट जारी है। शादी-ब्याह के सीजन में गोल्ड की घटती कीमत से लोगों में थोड़ी राहत है। सोना सिर्फ गहनों के लिए ही नहीं बल्कि निवेश के नजर से भी एक बेहतरीन विकल्प है। अगर आप भी गोल्ड खरीदने का मन बना रहे हैं तो एक बार आज के ताजा रेट जरूर चेक कर लें। 7 नवंबर की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का भाव घटकर ₹12,217 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने की कीमत ₹11,203 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने की कीमत ₹9,167 प्रति ग्राम हो गई है। चांदी…
रायपुर : सरकारी अमले के लिए नया साल भरमार छुट्टियों के साथ आ रहा है। राज्य शासन ने इन छुट्टियों को राजपत्र में प्रकाशित कर दिया है। हालांकि कुछ छुट्टियां रविवार को पड़ रही है, जिसकी वजह से शिक्षकों और कर्मचारियों को उस छुट्टी का अतिरिक्त लाभ नहीं मिल पाएगा। दीपावली और महाशिवरात्रि जैसे त्योहार रविवार को पड रहे हैं। CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में ठंड की आहट तेज, अगले 4 दिन में गिर सकता है तापमान 4 डिग्री तक इस साल 16 सार्वजनिक आवकाश कर्मचारियों और शिक्षकों को मिलेंगे। समान्य अवकाश 23 मिलेंगे, जबकि ऐच्छिक अवकाश 56 हैं। ऐच्छिक…
CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदल गया है. बारिश थमने के बाद बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र से आने वाली नमी की मात्रा में कमी होने लगी है. अब लोगों के घरों में एसी-पंखे का स्विच ऑफ हो गए हैं. रजाई और कंबल बाहर निकाल लिए गए हैं. मौसम विभाग ने प्रदेश में अगले चार दिनों में तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट की संभावना जताई है. पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री सेल्सियस रायपुर में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस…
रायपुर : छत्तीसगढ़ के सीनियर आईपीएस रतनलाल डांगी को चंदखुरी ट्रेनिंग अकादमी के निदेशक पद से हटा दिए गए हैं। उन्हें पुलिस मुख्यालय अटैच किया गया है। वहीं आईपीएस अजय यादव को चंदखुरी ट्रेनिंग अकादमी की जिम्मेदारी दी गई है। इसका आदेश आज गृह विभाग के सचिव हिमशिखर गुप्ता ने जारी किया है। 7 Nov 2025 Rashifal: मेष-मिथुन-सिंह के लिए सुनहरा दिन, कुंभ को संभलकर चलने की सलाह, पढ़िए दैनिक राशिफल बता दें कि हाल ही में एक सब इंस्पेक्टर की पत्नी ने 2003 बैच के आईपीएस अधिकारी रतनलाल डांगी पर बीते सात सालों से उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए…
7 Nov 2025 Rashifal: आज मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि और शुक्रवार का दिन है, यह विशेष योग कई राशियों के लिए शुभ संयोग लेकर आया है। द्वितीया तिथि आज दोपहर पहले 11 बजकर 6 मिनट तक रहेगी, उसके बाद तृतीया तिथि लग जाएगी। आज रात 10 बजकर 28 मिनट तक परिघ योग रहेगा। साथ ही आज रात 12 बजकर 34 मिनट तक रोहिणी नक्षत्र रहेगा। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के लिए में से किस राशि के लिए आज का दिन कैसा रहेगा। मेष राशि: आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी आज आपका दिन उत्तम रहने वाला है।…

