जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, लद्दाख और उत्तराखंड में बर्फबारी, राजस्थान-उत्तर प्रदेश में बारिश के आसार; IMD ने जारी किया अलर्ट
तीन महीने पहले बीमारी से हुई थी मौत
जानकारी के अनुसार ग्राम माहुदबी निवासी तीन वर्षीय प्रिया साहू की लगभग तीन महीने पहले बीमारी के कारण मृत्यु हो गई थी। परिजनों ने गांव में ही बच्ची को दफन किया था।
रात में कब्र खोदकर तंत्र क्रिया की आशंका
बीती रात अज्ञात लोग दफन स्थल पर पहुंचे और कथित तंत्र विद्या के लिए कब्र खोदने की कोशिश की। सुबह ग्रामीणों ने कब्र के पास नींबू और पूजा सामग्री पड़ी देखी, जिसके बाद गांव में हड़कंप मच गया।
खुदाई में सिर गायब मिला
सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में कब्र की खुदाई कराई गई। खुदाई के दौरान बच्ची के हाथ, पैर और धड़ मौजूद मिले, लेकिन शव का सिर गायब था। आशंका जताई जा रही है कि तंत्र क्रिया के लिए सिर निकाला गया है।
गांव में डर का माहौल
घटना के बाद गांव में भय और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।
Horoscope 16 February 2026 : मेष से मीन तक सभी राशियों का हाल – जानिए 16 फरवरी 2026 को किस्मत देगी साथ या मिलेगी चुनौती
पुलिस जांच में जुटी
एसडीओपी राजेश बागड़े ने बताया कि मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया गया है। पुलिस तंत्र विद्या और शव से छेड़छाड़ के एंगल से जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।