CG News : प्रदेश में नया कर्मचारी चयन मंडल गठित, व्यापम का विलय, ये वरिष्ठ IAS अधिकारी बनीं पहली अध्यक्ष
इन रास्तों से बचें
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को सलाह दी गई है कि वे इन सड़कों से बचकर निकलें-
- जेएलएन मार्ग (राजघाट से दिल्ली गेट तक, दोनों तरफ)
- आसफ अली रोड (तुर्कमान गेट से दिल्ली गेट)
- बहादुर शाह जफर मार्ग (दिल्ली गेट से आईटीओ तक)
इन इलाकों में भीड़ ज्यादा रहेगी, जिससे जाम लग सकता है.
भारी वाहनों पर रहेगा प्रतिबंध
मैच के दौरान कुछ इलाकों में भारी और कमर्शियल वाहनों की एंट्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी. इनमें दरियागंज से दिल्ली गेट चौक, दिल्ली गेट से गुरु नानक चौक और आईटीओ से दिल्ली गेट तक के रास्ते शामिल हैं. इन रूट्स पर नियमों का सख्ती से पालन कराया जाएगा.
स्टेडियम एंट्री और पार्किंग व्यवस्था
स्टेडियम में प्रवेश के लिए अलग-अलग गेट निर्धारित किए गए हैं-
- गेट 1-8 (साउथ साइड): बीएसजेड मार्ग से
- गेट 10-15 (ईस्ट साइड): जेएलएन मार्ग से
- गेट 16-18 (वेस्ट साइड): बीएसजेड मार्ग से
पार्किंग के लिए माता सुंदरी रोड, राजघाट पावर हाउस रोड और वेलोड्रोम रोड पर मुफ्त सुविधा उपलब्ध कराई गई है. यहां से ‘पार्क एंड राइड’ सेवा भी मिलेगी. बिना वैध पार्किंग लेबल वाले वाहनों को स्टेडियम के पास आने की अनुमति नहीं होगी और गलत पार्किंग करने पर गाड़ियों को तुरंत टो किया जाएगा.
टैक्सी और बस सुविधा
इसके अलावा, ऐप बेस्ड टैक्सी के लिए भी पिकअप और ड्रॉप पॉइंट तय किए गए हैं, जिनमें गेट नंबर 2 (मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज के पास), राजघाट चौक और रिंग रोड की सर्विस लेन शामिल हैं. मैच से 2 घंटे पहले बस सेवा शुरू होगी और मैच खत्म होने के एक घंटे बाद तक जारी रहेगी.
Aadhaar Card Update: क्या सच में अब अलग दिखेगा आपका आधार कार्ड? न्यू लुक पर सरकार ने साफ की स्थिति
लोगों के लिए सलाह
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे पहले से यात्रा की योजना बनाएं, ट्रैफिक नियमों का पालन करें और ताजा अपडेट के लिए ट्रैफिक पुलिस की वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर नजर बनाए रखें.
वेबसाइट: traffic.delhipolice.gov.in
व्हाट्सऐप नंबर: 8750871493
हेल्पलाइन: 1095 / 011-25844444