राजस्थान में राशन कार्डधारकों के लिए बड़ी राहत, फूड सिक्योरिटी योजना के तहत एक साथ मिलेगा 3 महीने का मुफ्त गेहूं
ओटीटी पर कहां देखें भाबीजी घर पर हैं
इन सब चर्चाओं के बीच आसिफ शेख ने इस बात को भी कंफर्म कर दिया है की यह सिटकॉम जी5 पर जा रहा है। आसिफ, जिन्होंने विभूति नारायण मिश्रा का किरदार निभाया है। उन्होंने Variety India को बताया, ‘हां, भाबीजी को जी5 के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर शिफ्ट किया जा रहा है। शो के सभी कलाकार और क्रू को यही पता है। अभी मीडिया में जो रिपोर्टें चल रही हैं, उनके बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं है, लेकिन हमें एक महीने पहले ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर शिफ्ट होने के बारे में बता दिया गया था। तो हां टीवी पर नहीं देख पाएंगे।’
आसिफ शेख का पुराना इंटरव्यू
अपने एक पिछले इंटरव्यू में आसिफ ने कहा था कि शो के स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर जाने से वह खुश हैं। एक्टर ने कहा, ‘सबसे जरूरी बात यह है कि लोग शो देख रहे हैं। आजकल लोग लंबे समय तक काम करते हैं और उन्हें काफी दिक्कतों का भी समाना करना पड़ता है। मोबाइल स्क्रीन की वजह से वे अपनी सुविधा के अनुसार अपने पसंदीदा शो आसानी से देख पाते हैं।’
राजस्थान SI भर्ती परीक्षा पर बड़ा फैसला, Supreme Court of India ने तय समय पर परीक्षा कराने का दिया आदेश, टालने से इनकार
टीवी का हिट सिटकॉम बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप
फिलहाल, इस शो में रोहिताश गौर, आसिफ शेख, शिल्पा शिंदे और विदिशा मुख्य भूमिकाओं में हैं। इनमें से पहले दो कलाकार शो की शुरुआत से ही इसका हिस्सा रहे हैं। बता दें कि इस शो पर फिल्म ‘भाबीजी घर पर हैं फन ऑन द रन’ बनी है, जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही और 03 अप्रैल को जी5 पर रिलीज हुई है।