Bhilai Steel Plant Fire : भिलाई स्टील प्लांट के पावर प्लांट-2 में आग लगने की घटना 7 बीएसपी कर्मचारी घायल हुए. घटना से जुड़ा एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कर्मचारी अपनी जान बचाने के लिए बिल्डिंग से कूदते नजर आ रहे हैं. एक संविदा कर्मचारी का पैर फ्रैक्चर हो गया है. 10 कर्मचारियों ने अपनी जान बचा ली. घटना भिलाई नगर थाना क्षेत्र का है. यह घटना 7 अप्रैल की है. वायरल हो रहे वीडियो में आग और धुएं के गुबार के बीच कर्मचारी बचने के लिए खिड़की से बाहर निकलते दिखाई दे रहे हैं.


