CG Anganwadi Recruitment: आंगनबाड़ी में नौकरी का शानदार मौका – जानें योग्यता, आयु सीमा और चयन प्रक्रिया की पूरी डिटेल्स
बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच दो वनडे मैचों के बाद आई रैंकिंग
इस बार आईसीसी ने जो रैंकिंग जारी की है, उसमें खास तौर पर वनडे में बांग्लादेशी खिलाड़ियों को फायदा मिला है। बांग्लदेश के तंजीद हसन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे मैच में 76 रनों की पारी खेली थी। यही कारण रहा कि वे 14 स्थान की उछाल के साथ सीधे 40वें नंबर पर पहुंच गए हैं। इतना ही नहीं, बांग्लादेश के ही बल्लेबाज तौहीद ह्दोय को भी पांच स्थानों का फायदा हुआ है। वे अब 26वें नंबर पर पहुंच गए हैं।
रिशाद हुसैन और नाहिद राणा को फायदा
इसी तरह से अगर गेंदबाजों की वनडे रैंकिंग पर नजर डालें तो पता चलता है कि बांग्लादेश के स्पिन गेंदबाज रिशाद हुसैन को 10 स्थान का फायदा हुअ है। वे अब 58वें नंबर पर पहुंचने में कामयाब हो गए हैं। बांग्लादेश के तेज गेंदबाज नाहिद राणा की बात की जाए तो उन्होंने पांच विकेट लेकर कमाल किया था। इस बार की आईसीसी रैंकिंग में उन्हें 32 स्थानों का फायदा हुआ है और वे 64वें नंबर पर पहुंच गए हैं।
डेरिल मिचेल आईसीसी की वनडे रैंकिंग में नंबर एक बल्लेबाज
इस बीच आपको बता दें कि न्यूजीलैंड के धाकड़ बल्लेबाज डेरिल मिचेल वनडे रैंकिंग में पहले नंबर की कुर्सी पर बने हुए हैं। उनकी रेटिंग 823 की है। हालांकि वे इस वक्त बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड वनडे सीरीज में नहीं खेल रहे हैं। विराट कोहली यहां 791 की रेटिंग के साथ नंबर दो पर हैं। इब्राहिम जादरान 756 की रेटिंग के साथ नंबर तीन और रोहित शर्मा 748 की रेटिंग के साथ नंबर 4 पर हैं। शुभमन गिल की रेटिंग 716 की है और वे नंबर 5 पर हैं।
Bilaspur to Delhi flight: अब नहीं पड़ेगी लंबी यात्रा की जरूरत… बिलासपुर से दिल्ली के लिए सीधी फ्लाइट सेवा शुरू, इस दिन से भर सकेंगे उड़ान
राशिद खान वनडे के टॉप बॉलर
वनडे रैंकिंग में अफगानिस्तान के राशिद खान टॉप बॉलर बने हुए हैं। उनकी रेटिंग 705 की चल रही है। इंग्लैंड के जोफ्रा आर्चर 649 की रेटिंग के साथ नंबर दो और साउथ अफ्रीका के केशव महाराज 645 की रेटिंग के साथ नंबर तीन पर बने हुए हैं।