जयपुर : राजस्थान दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को बड़ी सौगात दी। राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम (रोडवेज) के बेड़े में 207 नई बसें शामिल हो गई है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को अजमेर रोड स्थित हीरापुरा बस टर्मिनल से नई बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। राज्य सरकार की बजट घोषणा के तहत आमजन को सस्ती, सुरक्षित और बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इन बसों को शामिल किया गया है। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा, जयपुर सांसद मंजू शर्मा और मंत्री जोगाराम पटेल भी मौजूद रहे।


