Schools Holiday : राजस्थान के सरकारी एवं निजी स्कूलों में शीतकालीन अवकाश 5 जनवरी को खत्म हो गया है। नए साल 2026 में 6 जनवरी से स्कूल खुलेंगे। पर प्रदेश के कई जिलों में शीत लहर चल रही है और कोहरा छाया हुआ है। तो सवाल है कि क्या स्कूलों में छुट्टियां बढ़ सकती है? शीतलहर को देखते बारां में जिला प्रशासन ने 5 जनवरी को जिले के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों के लिए अवकाश घोषित किया है। यानि की स्कूल की छुट्टियां बढ़ने का आगाज हो गया है।


