Biological Park: सरिस्का टाइगर रिजर्व के लिए विश्वविख्यात अलवर में अब बब्बर शेर की गूंज भी सुनाई देगी। यही नहीं दक्षिण अफ्रीका के जिराफ भी यहां नजर आएंगे। केंद्र सरकार ने कटी घाटी पर एनसीआर के सबसे बड़े बायोलॉजिकल पार्क बनाने की मंजूरी दे दी है। इसके जल्द टेंडर होंगे। वन राज्यमंत्री संजय शर्मा ने कटी घाटी स्थित नगर वन में इसकी घोषणा की।
वन राज्यमंत्री संजय शर्मा ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के दो वर्ष पूरे होने पर पौधरोपण करने यहां पहुंचे थे। यहां एक जिला-एक वृक्ष में अलवर जिले में चयनित अर्जुन के एक साथ 730 औषधीय पौधे लगाए गए। इस दौरान अर्जुन वृक्ष उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई। इस दौरान राजमाता की तरह यहां भी टाइगर का एक मॉन्यूमेंट रखवाया गया है। इसे संगमरमर से तैयार किया गया है।
Delhi Republic Day Guidelines: 26 जनवरी को स्कूल, दफ्तर, बैंक और मेट्रो को लेकर बड़ा अपडेट
अलवर को मिलेगी नई पहचान
शर्मा ने कहा कि शेर और जिराफ के अलावा भी 420 प्रकार के पशु-पक्षी यहां लाए जाएंगे। इससे अलवर को नई पहचान मिलेगी और पर्यटन बढ़ेगा। शर्मा ने कहा कि पांच साल में 50 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया है। पहले वर्ष में 7 करोड़ और दूसरे वर्ष में 11 करोड़ से अधिक पौधे जनसहयोग से लगाए जा चुके हैं।



