BOB Recruitment 2026: अगर आप बैंक में नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। बैंक ऑफ बड़ौदा ने मैनेजर लेवल के पदों पर भर्ती निकली है। इन पदो पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.bank.in पर जाकर अपने आवेदन पत्र को भरकर जमा कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के जरिए अलग-अलग डिपार्टमेंट में 100 से ज्यादा पदों को भरा जाएगा। बता दें कि इस भर्ती के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 26 फरवरी 2026 है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसका सेलेक्शन प्रोसेस क्या? अगर नहीं जानते हैं तो कोई बात नहीं, आज इस खबर के माध्यम से हम इससे अवगत होंगे।
इस भर्ती के सेलेक्शन प्रोसेस में एप्लीकेशन स्क्रूटनी, ऑनलाइन टेस्ट, साइकोमेट्रिक टेस्ट या कोई दूसरा टेस्ट शामिल हो सकता है, जिसे आगे के सिलेक्शन प्रोसेस के लिए सही माना जाए। इतनी प्रक्रिया होने के बाद ग्रुप डिस्कशन और/या इंटरव्यू होगा।
साइकोमेट्रिक टेस्ट और/या PI उम्मीदवार की पर्सनैलिटी, कम्युनिकेशन लेवल, स्पष्टता और प्रॉब्लम सॉल्विंग में नयापन, एफिशिएंसी लेवल, देश के किसी भी हिस्से में काम करने की इच्छा, पोस्ट के लिए उपयुक्तता आदि का आकलन करने के लिए आयोजित किया जाएगा। संबंधित विषय में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी जाती है।
रिक्ति विवरण
इस भर्ती अभियान का मकसद अलग-अलग डिपार्टमेंट में 166 पदों करो भरना है। इसमें- MSME रिलेशनशिप (सीनियर मैनेजर), क्रेडिट एनालिस्ट (सीनियर मैनेजर), क्रेडिट एनालिस्ट -मैनेजर पद शामिल हैं।
News Ghanti पर प्रकाशित सभी समाचार, लेख और जानकारियाँ केवल सामान्य सूचना एवं जन-जागरूकता के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम जानकारी की सटीकता सुनिश्चित करने का प्रयास करते हैं, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की कोई गारंटी नहीं देते। वेबसाइट पर प्रकाशित विचार लेखकों के व्यक्तिगत हैं। किसी भी जानकारी के उपयोग से होने वाली हानि के लिए News Ghanti उत्तरदायी नहीं होगा।