जैसे- सीने में दर्द, जब बाईं तरफ हो, जबड़े या दांत तक जाए, सांस फूले, पसीना आए तो ये सीधे दिल का अलार्म है। लगातार बढ़ता पेट दर्द, बार-बार उल्टी या दर्द के साथ कमजोरी, ये मामूली नहीं है। गर्दन और कंधे का दर्द, जो मोबाइल देखने से बढ़ता जाए वो मांसपेशियों के कमजोरी की चेतावनी है।
राजस्थान में बिजली उपभोक्ताओं को झटका! फरवरी से फ्यूल सरचार्ज वसूली, बढ़ेगा बिजली बिल
दर्द से पता चलेगी होने वाली बीमारी
दिल को बनाएं मजबूत- दिल को स्वस्थ रखना है तो इसके लिए रोजाना 1 चम्मच अर्जुन की छाल, 2 ग्राम दालचीनी, 5 पत्ते तुलसी के पत्ते लें। इसे उबालकर काढ़ा बनाएं और रोजाना पीएं। इससे हार्ट को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है।
जोड़ों के दर्द के उपाय- अगर आपको जोड़ों में दर्द बना रहता है तो इसके लिए आपको गर्म कपड़े पहने चाहिए। रोजाना 3 लीटर पानी पीएं। नियमित वर्कआउट करें और विटामिन D से भरपूर चीजों का सेवन करें। ऐसे लोगों को प्रोसेस्ड फूड, ग्लूटेन फूड, अल्कोहल और ज्यादा चीनी-नमक के सेवन से बचना चाहिए।
नस-मांसपेशी मजबूत- इसके लिए आपको डाइट में गिलोय, अश्वगंधा, गुग्गुल, गोखरू, पुनर्नवा जैसी आयुर्वेदिक जड़ी बूटियों को शामिल करना चाहिए।
राजस्थान की कथावाचक साध्वी प्रेम बाईसा की संदिग्ध मौत, इंजेक्शन लगने के 5 मिनट बाद थमी सांसें
मसल्स की कमजोरी कैसे दूर करें- नसों की कमजोरी को दूर भगाने के लिए रोजाना व्यायाम करें। खाने में विटामिन-डी से भरपूर खाना खाएं। दिन में 4-5 लीटर पानी पीएं। आंवले का सेवन करें।
सिरदर्द से कैसे बचें- अगर आपको बहुत ज्यादा सिरदर्द या माइग्रेन की समस्या है तो शरीर में गैस नहीं बनने दें। एसिडिटी को कंट्रोल करें और व्हीटग्रास, एलोवेरा लें का सेवन करें। शरीर में कफ को बैलेंस करें, अणु तेल नाक में डालें।