CG Anganwadi Bharti 2026: आंगनवाड़ी में नौकरी करने की सोच रही महिलाओं के लिए एक अच्छी खबर है। दरअसल, छत्तीसगढ़ के अम्बिकापुर जिलें में इन दिनों आंगनबाड़ी सहायिका के पद पर भर्ती निकली है। इस भर्ती के लिए अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। एकीकृत बाल विकास परियोजना अम्बिकापुर (शहरी) के परियोजना अधिकारी ने बताया कि आंगनबाड़ी केंन्द्र में आंगनबाड़ी सहायिका के 01 रिक्त पद हेतु खुली भर्ती से आवेदन पत्र 02 मार्च तक आमंत्रित किये गये हैं।


