CG Assembly Budget Session : छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज 11वां दिन है। आज सदन में कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। इस दौरान पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस भी देखने को मिल सकती है। प्रश्नकाल के दौरान खाद्य मंत्री दयालदास बघेल और महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े अपने-अपने विभागों से जुड़े सवालों के जवाब देंगे।


