CG Budget Session Day 3: छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज तीसरा दिन हंगामेदार रहने वाला है। सदन में प्रश्नोत्तर, ध्यानाकर्षण प्रस्ताव, विधेयकों से जुड़ी सूचनाएं और राज्यपाल के अभिभाषण पर विस्तृत चर्चा होगी। उपमुख्यमंत्री अरुण साव, मंत्री गजेंद्र यादव और मंत्री लखनलाल देवांगन विभिन्न प्रश्नों के जवाब देंगे।


