CG Dhan Kharidi: 15 नवंबर 2025 से प्रदेशभर में धान खरीदी 31 जनवरी तक चली। अब भी प्रदेश के 2 लाख 41 हजार 657 किसान धान नहीं बेच पाए हैं। इसको लेकर किसानों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। प्रदेशभर से कुल पंजीयक किसानों की संख्या 2753007 है, इनमें से 25 लाख 11 हजार 350 किसान अपना धान बेच पाए हैं, जो कि कुल प्रतिशत का 91.22 प्रतिशत है। यानी करीब 9 प्रतिशत किसान अब भी धान बेचने से वंचित रह गए। अबतक अंतिम तिथि आगे बढ़ाने को लेकर किसी प्रकार की जानकारी नहीं आई है, जबकि लगातार तिथि आगे बढ़ाने को लेकर किसान व विपक्षी दल के नेता मांग कर रहे हैं।


