CG Naxal Encounter: सुकमा जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। 18 नवंबर की सुबह दोनों तरफ से हुई गोलीबारी में कुछ नक्सली घायल हुए हैं। फिलहाल जवान अभी मौके पर ही मौजूद हैं। सर्च ऑपरेशन जारी है। 2 दिन पहले सुकमा में 15 लाख रुपए के इनामी 3 नक्सलियों का एनकाउंटर किया गया था। मामला एर्राबोर थाना क्षेत्र का है।


