CG Naxalites Encounter: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। जिले के जंगल क्षेत्र में पुलिस और नक्सलियों के बीच जोरदार मुठभेड़ जारी है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक इस कार्रवाई में एक नक्सली कमांडर समेत कई बड़े नक्सलियों के मारे जाने की सूचना है। सुरक्षाबलों ने मौके से हथियार भी बरामद किए हैं। मुठभेड़ समाप्त होने के बाद ही पूरी स्थिति साफ हो पाएगी और यह पता चल सकेगा कि किन-किन नक्सलियों को ढेर किया गया है।


