बिलासपुर : एसएसपी रजनेश सिंह ने एंटी क्राइम एंड कंट्रोल यूनिट को मजबूत करने के लिए 16 पुलिस कर्मियों का तबादला किया है। जिले के विभिन्न स्थानों से दो प्रधान आरक्षक और 14 आरक्षकों को एसएसपी ने एसीसीयू भेजा है। इन्हें थाना में रहते हुए उनके कार्यों के अवलोकन के आधार पर भेजा गया है। हाल ही में बिलासपुर में लूट और हत्या के प्रयास की बड़ी घटना हुई थी जिसके आरोपियों को पुलिस ने उत्तर प्रदेश से पड़कर सारा माल बरामद कर लिया था।



