CG Trains Cancelled: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर रेल मंडल के अंतर्गत विभिन्न सेक्शनों में अधोसंरचना विकास और सुरक्षा संबंधी कार्यों के लिए ब्लॉक लिया जा रहा है। इसके चलते इस मार्ग पर चलने वाली लोकल (मेमू) ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। ब्लॉक के दौरान रेलवे प्रशासन द्वारा रोबर्टसन-खरसिया के बीच गर्डर डि-लांचिंग, सक्ती-बाराद्वार के मध्य गर्डर लांचिंग और रायगढ़-किरोड़ीमल नगर के बीच आटोमेटिक सिग्नलिंग का कार्य किया जाएगा। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से असुविधा के लिए खेद जताया है और यात्रा शुरू करने से पहले नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम या पूछताछ काउंटर से जानकारी लेने की सलाह दी है।


