CG Vyapam Recruitment 2026: राज्य में प्रवेश परीक्षाओं का दौर शुरू हो गया है। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल की वेबसाइट पर अभी पांच प्रवेश परीक्षाओं को लेकर आवेदन की प्रक्रिया जारी है। इनमें पीपीएचटी, नर्सिंग, पीईटी, एमसीए जैसी प्रवेश परीक्षाओं के लिए आवेदन किए जा सकते हैं। सभी प्रवेश परीक्षाओं के लिए व्यापमं की वेबसाइट से ऑनलाइन आवेदन 24 मार्च से 10 अप्रैल तक किए जा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए व्यापमं की वेबसाइट देख सकते हैं। अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन करने में किसी भी प्रकार की दिक्कत होने पर 07712972780 पर संपर्क कर सकते हैं।


