Rajasthan Board exams: 12 फरवरी से बोर्ड परीक्षा, छात्रों पर CCTV की नजर, हर सेंटर में चाक-चौबंद सुरक्षा
इस भर्ती के तहत अग्निवीर जनरल ड्यूटी, तकनीकी, ऑफिस असिस्टेंट, ट्रेडमैन, महिला सैन्य पुलिस और नियमित कैडर के साथ-साथ धर्म गुरु, नर्सिंग सहयोगी तथा हवलदार एसएसी जैसे पदों पर चयन किया जाएगा। सेना द्वारा भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी और तकनीक आधारित रखा गया है। ऑनलाइन लिखित परीक्षा का आयोजन 22 अप्रैल 2026 के बाद संभावित है।
भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु न्यूनतम 17 वर्ष 6 माह और अधिकतम 21 वर्ष निर्धारित की गई है। शैक्षणिक योग्यता पद के अनुसार अलग-अलग होगी, जिसमें मान्यता प्राप्त बोर्ड से 8वीं, 10वीं या 12वीं उत्तीर्ण, आईटीआई या इंजीनियरिंग डिप्लोमा धारक अभ्यर्थी पात्र होंगे। शारीरिक मानकों में ऊंचाई, वजन और सीने से संबंधित मापदंड पदानुसार तय किए गए हैं। ऑफिस असिस्टेंट पद के लिए ऑनलाइन परीक्षा के दौरान टाइपिंग टेस्ट भी लिया जाएगा।
साध्वी प्रेम बाईसा मौत मामले में विसरा रिपोर्ट से खुल सकते हैं मौत के राज़, जहरखुरानी मिलने पर बदल सकती है जांच
चयन प्रक्रिया में कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा और चिकित्सा परीक्षण शामिल होंगे। भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी अभ्यर्थी थल सेना की वेबसाइट के अलावा सेना भर्ती कार्यालय रायपुर के दूरभाष क्रमांक 0771-2965212, 2965213 तथा जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र राजनांदगांव के दूरभाष क्रमांक 07744-299523 से भी प्राप्त कर सकते हैं।