Chhattisgarh liquor scam : छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने पिछली कांग्रेस सरकार में मुख्यमंत्री कार्यालय में उप सचिव रहीं सौम्या चौरसिया को प्रवर्तन निदेशालय (ED) और राज्य की आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा द्वारा दर्ज कथित शराब घोटाले से जुड़े दो मामलों में शनिवार को ज़मानत दे दी. दोनों मामले एक ही शराब घोटाले से जुड़े हैं. ईओडब्ल्यू इस मामले में 17 जनवरी 2024 को प्राथमिकी दर्ज किए जाने के बाद इस मामले के आपराधिक पहलू की जांच कर रहा है, जबकि ईडी 11 अप्रैल 2024 को ईसीआईआर दर्ज करने के बाद मामले में धन शोधन के पहलू की जांच कर रहा है. न्यायमूर्ति अरविंद कुमार वर्मा ने दोनों जमानत अर्जी पर सुनवाई के बाद 24 फरवरी को आदेश सुरक्षित रख लिया था, जिसे 28 फरवरी को सुना दिया गया.


