Chhattisgarh Rajya Sabha elections : कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव के लिए अपने पत्ते खोल दिए हैं और उन्होंने अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस ने राज्यसभा के लिए फूलो देवी नेताम को उम्मीदवार बनाया है। छत्तीसगढ़ से राज्यसभा के लिए जिन दो उम्मीदवारों का कार्यकाल खत्म हो रहा है। उनमें फूलो देवी नेताम का नाम भी शामिल हैं. लेकिन उनकी राजनीतिक सक्रियता को देखते हुए कांग्रेस ने उन्हें दोबारा उच्च सदन में भेजने की तैयारी कर ली है।बता दें कि राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि कल है। विधानसभा सचिवालय के अनुसार, नामांकन पत्र सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक जमा किए जा सकते हैं। ऐसे में कांग्रेस नेतृत्व पर शीघ्र निर्णय लेने का दबाव बढ़ गया था।


