रायपुर : छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने जल संसाधन विभाग, नवा रायपुर में सहायक मानचित्रकार (सिविल) पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा WRAD25 की अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती के तहत ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 9 जनवरी 2026 से प्रारंभ हो गयी है। व्यापम के मुताबिक इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी 2 फरवरी 2026 की शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। तय समय-सीमा के बाद किसी भी प्रकार का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा, इसलिए उम्मीदवारों को समय रहते आवेदन पूरा करने की सलाह दी गई है।
ऑनलाइन फॉर्म भरते समय यदि किसी तरह की त्रुटि हो जाती है, तो उसे ठीक करने के लिए अलग से समय दिया जाएगा। अभ्यर्थी 3 फरवरी से 5 फरवरी 2026 (शाम 5 बजे तक) अपनी आवेदन जानकारी में सुधार कर सकेंगे। इसके बाद सुधार की सुविधा बंद कर दी जाएगी।
सहायक मानचित्रकार (सिविल) पदों के लिए लिखित परीक्षा 15 मार्च 2026, रविवार को आयोजित की जाएगी। परीक्षा का समय सुबह 11 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक रहेगा। सभी परीक्षा केंद्र रायपुर शहर में बनाए जाएंगे। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड 9 मार्च 2026 से व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराए जाएंगे।
News Ghanti पर प्रकाशित सभी समाचार, लेख और जानकारियाँ केवल सामान्य सूचना एवं जन-जागरूकता के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम जानकारी की सटीकता सुनिश्चित करने का प्रयास करते हैं, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की कोई गारंटी नहीं देते। वेबसाइट पर प्रकाशित विचार लेखकों के व्यक्तिगत हैं। किसी भी जानकारी के उपयोग से होने वाली हानि के लिए News Ghanti उत्तरदायी नहीं होगा।